वेलेंटाइन वीक में रोज डे पर लड़के ने सड़क पर लड़की को घुटने के बल बैठकर किया प्रपोज, फिर लड़की ने जो किया..

proposed to the girl on her knees

फरवरी महीना में वेलेंटाइन वीक शुरू हो गया है। वैलेंटाइन वीक कॉलेज के स्टूडेंट और युवाओं के अंदर रोमियो-जूलियट और हीर-रांझे जैसी फीलिंग आ जाती है। लविंग कपल अपनी प्यार का इजहार करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते है। जो कभी-कभी काफी हैरान करने वाले होते हैं, लोगों को ऐसा वीडियो देखने में मजा भी आता है।जब वेलेंटाइन वीक शुरू हो गया है, तो सोशल मीडिया पर भी से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन्हीं कड़ी में एक ऐसा भी वीडियो वायरल हो रहा है, जो इन दिनों खूब इंटरनेट पर छाया हुआ है।

रोज डे पर लड़के ने लड़की को फिल्मी अंदाज से किया प्रपोज

वीडियो को देखने के बाद एक बात तो तय है कि आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे और इस वीडियो को प्रपोजल ही कहेंगे, जैसा की वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का स्कूल जाने वाली लड़की को सड़क के बीच ही रोक लेता है, प्यार से उसे गुलाब देता है। जबकि लड़की शर्मा का आगे बढ़ती है। वह कुछ ही कदम आगे जाती है कि वह लड़का फिर से उसके पास जाता है और उसे फूल देने के लिए घुटने पर भर जाता है। आखिर में लड़के के हाथ से लड़की गुलाब ले ही लेती है।

लड़की प्रपोजल एक्सेप्ट करती हो और लड़का झूम उठता है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhutni_ke (@bhutni_ke_memes)

लड़की प्रपोजल एक्सेप्ट कर लेती है तो लड़का सड़क पर ही उछल कूद करने लगता है, वह खुश हो जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोगों ने शेयर करना भी शुरू कर दिया है।‌इस वीडियो को देखने के बाद अपने स्कूल कॉलेज की लव स्टोरी को जोड़ भी रहे हैं। कमेंट बॉक्स में अपने इमोशन और यादों को साझा कर रहे हैं। इसी पर एक यूजर ने वीडियो देखते ही लिखा- भाई दोस्तों के सामने प्रपोज क्यों कर रहे हो, तो वही दूसरे यूजर ने लिखा है- अरे जब गुलाब की बात आती है, तो लोगों की ऐसी ही हालत खराब हो जाती है। आपको क्या कहना है, इस वीडियो पर कमेंट बॉक्स में लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top