सोशल मीडिया पर आपको आए दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल जाएगा। कुछ वीडियो गीत संगीत पर आधारित होते हैं और इनके गाने ऐसे होते हैं जो हर जबान पर चढ़ जाते हैं। ऐसा ही एक बंगाली गीत है कच्चा बादाम, जो इन दिनों सभी के जुबान पर चढ़ा हुआ है, साथ ही इस पर लोग लिप्सिंग और डांसिंग भी खूब कर रहे हैं।
इस गाने पर लोग डांस के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर रहे हैं। हाल ही में शूटर दादी के नाम से मशहूर प्रकाशी तोमर का भी सोशल मीडिया पर कच्चा बदाम पर पोते के साथ डांस का वीडियो वायरल हुआ था। कच्चा बदाम बॉलीवुड तक पहुंचा है। इस पर सिनेस्टार भी वीडियो बनाकर अपलोड कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब कोरियोग्राफर गणेश आचार्य भी जुड़ चुके हैं।
उनका भी एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि कोरियोग्राफर गणेश आचार्य धमाकेदार डांस कर रहे हैं। उनके पीछे चार लड़कियां हैं जो उनके स्टेप को फॉलो कर रही हैं। उनकी डांसिंग वीडियो को उन्होंने खुद ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड को अपने स्टाइल में मैच करने की कोशिश कर रहा हूं।
उनके इस अंदाज़ वाले डांस का वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है पीछे डांस कर रही लड़कियां भी उनके डांस स्टेप को बखूबी फॉलो भी कर रही हैं। इस वीडियो को 11.8 मिलियन लोगों ने देख लिया है जबकि छह लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। इस बेहतरीन डांस वीडियो पर यूजर्स कमेंट भी किए हुए हैं।
View this post on Instagram
एक यूजर ने लिखा है इस गाने पर अब तक का यह सबसे बेस्ट डांस है, तो दूसरे यूजर ने लिखा है यह सबसे हटके है। ऐसे बहुत से यूजर हैं जिन्होंने गणेश आचार्य के डांस को देखते ही कहा “इसे कहते हैं लीजेंड” आपको कैसा लगा गणेश आचार्य का यह डांस कमेंट बॉक्स में लिखें।