भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन से बहुत से लोग सदमे में हैं। लोग लता जी के गानों के दीवाने थे। देश ही नहीं विदेशों में भी उनके प्रशंसक शामिल हैं। लता मंगेशकर के निधन पर श्रद्धांजलि देने वाले भारतीय ही नहीं विदेशी भी हैं। हर लोग अपने ही तरीके से उन्हें श्रद्धांजलि देने की कोशिश की है।
वैसे ही सोशल मीडिया पर भारतीय में विदेशियों के काफी वीडियो वायरल हुआ करते हैं। इसमें तंजानिया भाई बहन भी शामिल है, जो अक्सर भारतीय गाने पर लिप्सिंग या डांसिंग करते हुए आपको नजर आ जाएंगे। लता मंगेशकर के निधन के बाद तंजानिया भाई बहनों ने उन्हें श्रद्धांजलि कुछ अनोखे अंदाज से दी।
तंजानिया के टिपटॉक स्टार और उनकी बहन एक अलग ही अंदाज में बॉलीवुड के पॉपुलर गाने पर लिप्सिंग और डांसिंग करते नजर आते हैं, उनका वीडियो भारत में काफी वायरल हुआ करता है। उनका वीडियो अक्सर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है।इसी कड़ी में उन्होंने एक नया वीडियो अपलोड किया है।
अपने इंस्टाग्राम पर जिसे सात लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। इस वीडियो में उन्होंने दिवंगत सिंगर भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी है। जिसमें उन्होंने बॉलीवुड गाने ‘जाने क्या बात है’ पर वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में उन्होंने अमृता सिंह पर फिल्माए गए गाने ‘जाने क्या बात है’ पर लिप्सिंग करते नजर आ रहे हैं। उनकी श्रद्धांजलि लोगों को खूब पसंद आ रही है और लोग उसकी सराहना कर रहे हैं।
View this post on Instagram
किली पॉल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- लता मंगेशकर की आवाज बेहद सुखद और अद्भुत थी। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। इस वीडियो को 10लाख 5 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वैसे किली पॉल के हर वीडियो को लोग पसंद करते हैं। यह काफी कम समय में ही भारतीयों के दिलों में राज करने लगे हैं। उनका वीडियो सबको काफी पसंद आता है, लोग सराहना भी करते हैं।