प्याज काटने के लिए विदेशी महिला ने यूं लगाया जुगाड़, जिसे देख लोगों ने कहा मान गए भाई!

This is how a foreign woman juggled to cut onions

आपको अपने देश में हर समस्या का हल बेहद अच्छे जुगाड़ से मिल ही जाएगा। कोई भी समस्या हो उसमें भारतीय जुगाड़ लगाने में माहिर होते हैं। वह कुछ ना कुछ ऐसा तिकड़म आजमाते हैं कि उनकी सोच दूसरों को सोचने पर मजबूर कर देती है। जुगाड़ आजमाने में केवल भारतीय ही नहीं आगे हैं। इस मामले में विदेशी भी कुछ कम नहीं है।

सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आप एक विदेशी महिला को प्याज को काटने का एक मजेदार जुगाड़ लगाते हुई देख पाएंगे। इस वीडियो को देखने के बाद पहले तो आप कहेंगे मान गए इसी तो..और हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी धूम मचा रहा है लोग इस पर जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि पति-पत्नी दोनों घर के किचन में खड़े हैंऔर वहां टेबल पर प्याज का आधा टुकड़ा और चाकू पड़ा है। महिला एक कढ़ाई के शीशे वाले ढक्कन को अपने चेहरे पर लगा और उसे खुद पहने हुए पुल ओवर के हुड से अच्छे से ढक लेती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by hepgul5 😊😊 (@hepgul5)

इसके बाद प्याज को चाकू से काटने में लग जाती है। वीडियो के देखने के बाद आप यही सोचेंगे कि यह हमारे दिमाग में क्यों नहीं आया।हालांकि महिला के जुगाड़ के दौरान उसका पति जो रिएक्शन देता है, वह उससे भी मजेदार है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर hepgul5 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे 13 हजार लोगों ने लाइक भी किया है और यह संख्या बढ़ती ही जा रही है। इस पर एक यूजर ने फनी इमोजी का रिएक्शन दिया है तो वहीं कई लोगों ने कहा इसमें आखिर ऐसा क्या था, जो आप लोगों को फनी लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top