सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ा वीडियो खूब वायरल हुआ करता है।भारतीय शादी में रस्मों रिवाजों के साथ हंसी मजाक भी खूब होते हैं।इसीलिए भारतीय शादी का वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ करता है। यह यहीं पर नहीं विदेशों में भी देखना लोग खूब पसंद करते हैं और विदेशी लोग भी अब भारतीय रीति रिवाज से शादी करना पसंद करते हैं, क्योंकि भारतीय रिवाज से शादी में रस्में तो खूब होती हैं साथ में उनके हंसी मजाक भी खूब होते हैं। यानी की शादी में हर एक पल को लोग एंजॉय करते हैं। सोशल मीडिया पर भी शादी से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप दुल्हन की ग्रेड एंट्री को देख पाएंगे।
समय के साथ शादी में रस्मों रिवाज भी बदलते जा रहे हैं और कुछ नया करने की चाह हर शादी में होती है। हर शादी को यादगार बनाने के लिए लोग कोई न कोई नया तरीका आजमाते हैं। कुछ तरीके ऐसे होते हैं जो लोगों को पसंद आते हैं तो वह भी इसे फॉलो करते हैं। ऐसा ही इस वीडियो के साथ भी हुआ है। वैसे तो आमतौर पर दुल्हन की एंट्री साधारण सी होती है, लेकिन वायरल वीडियो में दुल्हन का आना एक बेहद ही नए तरीके से हुआ है।
वैसे तो अक्सर अब हम लोग देखते हैं दुल्हन कार से आती है लेकिन यह दुल्हन कार से नहीं बल्कि बाइक से आई है वह भी खुद ही बाइक चलाकर। यही नहीं वह अपनी बाइक पर अपनी सहेली के साथ डांस करते हुए वेन्यू तक पहुंचती है।
View this post on Instagram
इस वीडियो को आप इंस्टाग्राम witty wedding नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया। जिसमें दुल्हन बाइक चला रही है और उसके पीछे वाली सीट पर उसकी सहेली बैठी हुई है, दोनों बेहद ही मरस्ती करते हुए बाइक चला रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 17 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर कर रहे हैं। आपको कैसा लगा दुल्हन का यह ग्रैड एंट्री कमेंट बॉक्स में लिखें।