इंटरनेट वह साधन है, जहां आप अपने हुनर को घर बैठे ही दूसरों तक पहुंचा सकते हैं और उस पर लोगों की प्रतिक्रिया में भी जान सकते हैं। यह प्रतिक्रियाएं ही हैं जो आप के हुनर को और भी तराश देती हैं।
सोशल मीडिया पर अक्सर लोग डांस के वीडियो अपलोड किया करते हैं, जिन्हें डांसिंग का बेहद शौक है उनके लिए सोशल मीडिया एक अच्छा माध्यम है। अपने हुनर को दूसरों तक पहुंचाने का।
ऐसा नहीं है कि सोशल मीडिया पर डांस के वीडियो वायरल नहीं होते हैं। जिनके बेहतरीन डांस होते हैं और लोगों को पसंद आते हैं। वह कुछ ही समय में स्टार बन जाते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर लोग अपने डांस के रील्स बनाकर अपलोड किया करते हैं, अगर उनका डांस फैंस को पसंद आया तो लोग उसे बार-बार देखना भी पसंद करते हैं।
इसी कड़ी में एक देसी भाभी भी हैं, जो अपने डांस का वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर किया करती हैं। ऐसा ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ऋषि कपूर और जयाप्रदा पर फिल्माएं डफली वाले डफली बजा गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।
वीडियो में आप देखेंगे कि पीले और हरे रंग की साड़ी में भाभी जी गजब की लग रही हैं। घर की छत पर वह अपने अंदाज में डफली वाले गाने पर बेहतरीन डांस कर रहे हैं। डांस के साथ ही उनका एक्सप्रेशन भी काफी अच्छा है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। उनके इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, वही 41 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे देखा है और इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।
भाभी जी के एक्सप्रेशन लोगों को कमाल के लग रहे हैं और लोग उन्हें एक बेहतरीन डांसर भी बता रहे हैं। वैसे आपको कैसा लगा यह वीडियो कमेंट बॉक्स में लिखें।