अनोखे चोर..चोरों ने चोरी की हुई रकम को 6 महीने में वापस लौटाने का भरोसा देते हुए, बूढ़े दंपत्ति के पैर भी छुए…..

anokhe chor

चोरी एक ऐसा शब्द है। जिसे सुनने के बाद इंसान जान जाता है कि अगर वह कोई सामान चोरी हुआ है तो वह वापस तो मिलने से रहा। लेकिन एक ऐसी घटना हुई जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। एक बुजुर्ग दंपत्ति के घर से ₹1 लाख नगद और ढाई लाख रुपए की कीमत सामान चोरी हुई। पुलिस को इसके विषय में रिपोर्ट लिखाई गए तो पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

यह घटना दिल्ली के सेक्टर 9 के कोठी नंबर 9 की है। जहां सुरेंद्र वर्मा और अरुणा वर्मा रहते हैं। उनकी तीन बेटियां हैं जो विदेश रहती हैं। इन दंपत्ति के पास फैक्ट्रियां हैं जिसे इन्होंने भाड़े पर दिया है। यह अपनी कोठी में नीचे रहते हैं बाकी का किराए पर दिया गया है।

इन्होंने अपने मेन गेट पर एक गेटकीपर रखा हुआ है साथ ही एक कुत्ता भी रहता है। मंगलवार की रात 3.45 बजे चार नकाबपोश बदमाश कोठी की दीवार फांद और अंदर जाने के लिए खिड़की को काटा। खिड़की काटकर बदमाश घर के अंदर घुसे उनमें से एक ने सुरेंद्र वर्मा पर कट्टा तान लिया और बाकी तीन बदमाश अरुणा को लेकर घर में रखे पैसे और ज्वेलरी की जानकारी लेते हुए उन्हें ले लिया।

उन्होंने घर में रखे ₹ 1 लाख नगद चोर को बताया तो चोर ने कहा उसे ऑपरेशन के लिए दो लाख चाहिए। 2 लाख लेने के लिए उन्होंने पूरा घर खंगाला। जिसमें उन्हें ढाई लाख रुपए की कीमती ज्वेलरी मिली। जिससे वे अपने साथ ले गए।

चोरी की रिपोर्ट लिखते समय अरुणा ने बताया कि 3 चोर शांति से बात कर रहे थे हैं। जिसमें से एक बहुत ज्यादा ही बड़े स्वर में बात कर रहा था। लूट करने के बाद उन्होंने घर के मेन गेट को खुलवाया जाते वक्त चारों ने दंपति के पैर छुए और कहा उनको अपने बेटे के ऑपरेशन के लिए दो लाख चाहिए, इसलिए चोरी कर रहे हैं। 6 महीने के अंदर वह सारा पैसा वापस कर देंगे। इतना कहकर वह फरार हो गए। पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस के अफसर वहां पहुंचे और छानबीन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top