बेटे की हिम्मत देख, 65 साल की मां, साड़ी‌ पहनकर चढ़ गई ऊंची पहाड़ी

Climbed a high hill wearing a sari

किसी काम को लेकर आपके अंदर अगर जोश और जुनून है तो उम्र महज एक नंबर साबित होता हैं। इसी का एक उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो है। जिसमें 65 साल की एक महिला ने अपने हिम्मत से लोगों को हैरान किया हुआ है, साथ ही उन्होंने इस सोच को भी तोड़ा कि किसी काम को करने के लिए उम्र मायने रखता है। इस पुरानी सोच को तोड़ने वाली बंगलुरु की 62 वर्षीय नगरत्नम्मा है। जिन्होंने अगस्त्य पुरम पर चढ़ाई की। जिसकी ऊंचाई 6,129 फीट यानी की 1,868 मीटर ऊंची चोटी है, जो केरल की दूसरी सबसे ऊंची पहाड़ी है।

मां बेटे की जोड़ी न चढ़ी ऊंची पहाड़ी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि 65 साल की नगरत्नम्मा पहाड़ी चल रही है। पहाड़ी चढ़ते वक्त उन्होंने साड़ी पहनी हुई है और रस्सी के सहारे ऊंचाई की ओर चढ़ती जा रही हैं। पोस्ट के कैप्शन के अनुसार व 16 फरवरी को बेंगलुरु से अपने बेटे और उनके दोस्तों के साथ रोप क्लाइंबिंग करने गई थी। इंस्टाग्राम के विष्णु नाम के यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है।

बेटी के साथ अपने सपने को पूरा कर रही मां

वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है- अगस्त्य कुडम सह्याद्रि माउंटेन रेंज की सबसे ऊंची और कठिन ट्रैकिंग पहाड़ियों में से एक है।नगरत्नम्मा ने 16 फरवरी 2022 को रस्सी के जरिए पहाड़ी पर चढ़ाई की। जहां वह अपने बेटे और उनके दोस्तों के साथ गई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vishnu (@hiking_._)

विष्णु ने आगे बताया कर्नाटक के बाहर यह उनकी पहली यात्रा है। शादी के पीछे 40 सालों तक व पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्त थी। चूंकि उनके बच्चे सभी बड़े हो चुके हैं, तो वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए उत्साहित थी। जिनका यह वीडियो देखकर उत्साह और ऊर्जा दोनों का अनुभव किया जा सकता है। जिन्होंने भी उनकी चढ़ाई को देखा होगा, उनके लिए यह प्रेरक क्षण होगा। आपको भी वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top