लड़की ने भोजपुरी गाने पर अपने ठुमको से मचाया पूरे शहर में बवाल

Created a ruckus in the whole city with his Thumko

भोजपुरी एक ऐसी भाषा जिसमें आपको ठेठ देहात नजर आ जाएगा। पहले भोजपुरी गाने और फिल्में केवल देहातों में ही सुने जाते और देखे जाते थे, लेकिन अब धीरे-धीरे इस भोजपुरी गानों का क्रेज़ यूपी, बिहार के गांव से निकलकर पूरे भारत में छाया हुआ है। अभी तक तो हम भारत की ही बात कर रहे हैं। आपको यह भी जानकार हैरानी होगी कि अब भोजपुरी गाने विदेशों में भी अपना शुरूर फैला रहा हैं।

भोजपुरी गाने पर लटके झटके जो होते हैं, वह बेहद ही कमाल के होते हैं। भोजपुरी गाने पर आपको अक्सर ठुमके लगाते हुए वीडियो मिल ही जाएंगे। हाल ही में रितेश पांडे और शिल्पी राज का एक भोजपुरी गाना रिलीज हुआ। इस गाने का बोल है बाडू नाचे शहर सासाराम यह गाना सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हो रहा है। इस गाने पर लोग रील्स बनाकर अपडेट कर रहे हैं।

ऐसा ही सोशल मीडिया पर इसी गाने से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की ने इसी गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाए हैं। सोशल मीडिया पर उनके डांस की खूब तारीफ हो रही है और लोग मजे से इस वीडियो को देख रहे हैं।

वीडियो में आप देखेंगे कि लड़की ने स्टेज पर बेहद ही बोल्ड स्टाइल में जब ठुमके लगाना शुरु करती है, तो वहां मौजूद लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ जाती हैं। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इसे इंस्टाग्राम पर ritesh_ pandey_fans नाम की आईडी से शेयर किया गया है। जो भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे का ही अकाउंट है।इस वीडियो को शेयर होते ही 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 20000 से अधिक लोगों ने पसंद किया है। यही नहीं यूजर्स साड़ी में लगा रही ठुमको की भी तारीफ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top