मगरमच्छ से जान बचा, तो अगले ही पल घात लगाए तेंदुए ने किया हमला देखिए हैरान करने वाला वीडियो

Deer baby succeeded in saving life from crocodile

जंगल में छोटे जानवरों को शिकारी जानवरों से हमेशा खतरा रहता है।वह अपनी जान को हथेली पर लेकर ही जंगल में घूमते हैं। कब वह किस बड़े जानवर शेर, बाघ, तेंदुए जैसे खतरनाक जानवरों के शिकार हो जाए उन्हें कुछ ही नहीं पता होता है। कौन सा पल उनके लिए आखिरी हो यह कोई नहीं जानता है।

सबसे ज्यादा खतरा उन छोटे जानवरों को होता है जिन्हें मारकर यह शिकारी जानवर अपना भोजन बना लेते हैं। शेर तो शेर इसके अलावा पानी में भी उन्हें मगरमच्छ से भी खतरा होता है। अगर वह अपने आप को बचाने के लिए पानी में जाते हैं तो वह मगरमच्छ का भी शिकार बन सकते हैं। कुल मिलाकर छोटे जानवरों को अपनी जान जोखिम में डालकर ही जीना पड़ता है।

सोशल मीडिया पर भी जानवरों से जुड़ा वीडियो अक्सर वारल होता है, जिनमें से कुछ बेहद ही हैरान करने वाले होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हिरण का बच्चा पहले मगरमच्छ के हमले का शिकार बनता है फिर तेंदुए का।

वीडियो में आप देखेंगे कि एक बड़ा सा मगरमच्छ किस प्रकार हिरण के बच्चे को अपना शिकार बनाता है और फिर उसे पानी के अंदर ले जाता है। हिरण के बच्चे की किस्मत अच्छी थी कि वह मगरमच्छ के हमले से बच जाता है और फिर गिरते पड़ते पानी से बाहर निकलता है। लेकिन उसे क्या पता होता है कि उसके साथ आगे कुआं, तो पीछे खाई है।

दरअसल वह किसी प्रकार मगरमच्छ से तो बच के निकल ही आता है लेकिन उसके सामने एक बड़ी मुसीबत उसका इंतजार कर रही होती है। जैसे ही वह हिरण का बच्चा पानी से बाहर आता है, उस पर एक तेंदुआ हमला कर देता है, जो पहले से ही झाड़ी के पीछे घात लगाए हुए बैठा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by WILDMA🔹 (@wildmaofficial)

इंस्टाग्राम पर इस हैरान करने वाले वीडियो को wildmaofficial नाम के आईडी से शेयर किया गया है। जिस पर 30 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और हजारों लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। लोगों ने इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी जाहिर किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top