लड़की का कराटे प्रैक्टिस में फोकस देख आईपीएस अधिकारी ने कहा आपका एटीट्यूड ही तय करता है आपका एटीट्यूड

Girl's focus in karate practice

एक समय था जब लड़कियों को केवल घर का काम करने के लिए ही समझा जाता था। तब उन्हें पढ़ाया लिखा नहीं जाता था, लेकिन धीरे-धीरे समय के साथ मानसिकता बदलने लगी और लड़कियां भी घर से बाहर पढ़ने के लिए जाने लगी। अब ऐसा हो चुका है जहां महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं यानी कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां पर आप महिलाओं को नहीं देख सकते हैं।

महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मेहनत और काबिलियत से आगे बढ़ती नजर आ रही हैं। कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है, जो महिलाओं से अछूता है। अब चाहे वह पढ़ाई-लिखाई की बात हो या फिर और कोई बड़े से बड़ा काम हो।

ऐसे ही कराटे जिसे माना जाता था कि यह केवल लड़के और पुरुष ही कर सकते हैं लेकिन अब इस क्षेत्र में महिलाएं और लड़कियां भी हैं। जिन्होंने अपनी मेहनत से इस हुनर को आगे बढ़ाया और इसमें देश का नाम भी आगे बढ़ाया। सोशल मीडिया पर तो आपको वीडियो अक्सर मिल जाते होंगे, लेकिन एक ऐसा खूबसूरत वीडियो इन दिनों वायरलहो रहा। जिसमें 1 लड़की कराटे की प्रैक्टिस करती नजर आएगी।

वीडियो में आप देखेंगे कि वह लड़की किस प्रकार से अपने लक्ष्य पर फोकस की हुई है। किस तरह से वह साहस और फोकस से प्रैक्टिस कर रही है। इस प्रैक्टिस के दौरान उसकी पलक झपकती नहीं है। वह फोकस की हुई है, उसे पता है कि कब कहां से पंच आ जाए, इसका कोई ठीक नहीं है।

एक लड़की के प्रैक्टिस का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।इस बेहतरीन वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने टि्वटर हैंडल पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- आपका एटीट्यूड ही आपका एटीट्यूड तय करता है, ग्रैंड मास्टर! आंखों में बेजोड़ फोकस, साहस कठोर प्रैक्टिस और बेमिसाल एटीट्यूड स्पष्ट दिखता है।

30 सेकेंड के इस वीडियो को 7 हजार से अधिक लोगों ने देखा है और सैकड़ों लोगों ने इस वीडियो को पसंद भी किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने बच्चे की फोकस की खूब तारीफ की है। इस पर एक यूजर ने लिखा है- बिल्कुल सही कहा सर आपने, जो आंखें कह रही हैं इस बिटिया की, वाह! हां अभी वैसे ही खेल रहे हैं भयमुक्त चेहरा जबरदस्त अंदाज, वाह!
कैसा लगा बच्ची का यह अंदाज़ कमेंट बॉक्स में लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top