तवे से मार प्रतियोगिता जिसे सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स की हालत है खराब

griddle competition

आप सभी ने कभी ना कभी किसी ने किसी प्रतियोगिता में अपना योगदान जरूर दिया होगा। दुनिया में कई ऐसी प्रतियोगिताएं होती है जो मशहूर है। कुछ प्रतियोगिताएं दुनिया भर में ऐसा नाम बना चुकी है कि हर साल लोगों को उन प्रतियोगिता का बेसब्री से इंतजार रहता है।क्या आपने कभी सुना है। अमेरिका में हॉट डॉग खाने की प्रतियोगिता होती है। अमेरिका में हर साल जुलाई में हॉट डॉग खाने की प्रतियोगिता होती है। जो सबसे ज्यादा हॉट डॉग खाता है उसे विनर घोषित किया जाता है। वैसे ही हमारे भारत में भी आप सभी ने सुना हुआ कहीं हर साल दंगल की प्रतियोगिता होती है तो कहीं जानवरों के बीच लड़ाई के प्रतियोगिता ऐसे कई प्रतियोगिताएं जो अपने नियम के अनुसार चलती रहती हैं। लेकिन एक ऐसी प्रतियोगिता है जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यह लोगों के लिए आश्चर्य का विषय बना हुआ है।

पैन स्लैपिंग प्रतियोगिता

जबसे सोशल मीडिया पर यह प्रतियोगिता के विषय में जानकारी फैली है सभी हैरान हैं। क्या आपने कभी सुना है सिर पर तवे से मारने की कोई प्रतियोगिता वैसे तो आमतौर पर अगर तवे से कोई किसी पर वार करता है, तो यह शारीरिक हमले जैसा अपराध होता है। इसके लिए सजा भी हो सकती है। लेकिन जब यह किसी प्रतियोगिता का हिस्सा हो तो फिर आप क्या कर सकते हैं। जी हां पेन स्लैपिंग प्रतियोगिता जिसमें आप दो शख्स को एक बेंच पर हेलमेट लगाए हुए बैठे देखेंगे
दोनों ही एक दूसरे के ऊपर तवे से जोरदार वार करते हैं। जो अंत तक उस बेंच पर बना रहा वह विजेता होता है। जो इस मार को झेल नहीं पाता है और बैंक से नीचे गिर जाता है उसकी हार होती है।

इस मजेदार से प्रतियोगिता का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है और लोग हैरानी जताने के साथ ही इस प्रतियोगिता का खूब मजे भी ले रहे हैं। जिसका वीडियो ट्विटर पर @RexChapman आईडी से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 2.4 मिलियन लोगों ने देखा है और 1000 से अधिक लोगों ने पसंद करने के साथ इस पर कमेंट भी दिए हैं। यह मजेदार से वीडियो को देख हर कोई हंस रहा है, लेकिन ऐसी प्रतियोगिता पर हैरानी भी जता रहा है‌ कुछ लोगों को तो यह प्रतियोगिता बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। कहा है ऐसे जान लेवे प्रतियोगिता को जीत कर भी क्या फायदा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top