आखिर क्यों? वरमाला के समय दुल्हन, दूल्हे पर भड़की और नहीं की शादी

The groom got angry and didn't get married

शादी के इस सीजन के समय में बिहार के पूर्वी चंपारण से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान है। वैसे तो अगर शादी की बात की जाए तो कई मामले ऐसे भी होते हैं कि सगाई के दौरान ही रिश्ते टूट जाते हैं या फिर शादी के बाद महीना, साल, 2 साल बाद तलाक की स्थिति आती है लेकिन चंपारण से ऐसा मामला सामने आया है। जिसमें वरमाला के दौरान हैं शादी टूट गई और दूल्हे को खाली हाथ ही घर लौटना पड़ा।

चंपारण के हरिसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट से 21 नवंबर को दूल्हा पक्ष बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। दुल्हन पक्ष की तरफ से सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। दुल्हन भी सज गई थी। सब कुछ ठीक ही चल रहा था कि अचानक दुल्हन के मन में दूल्हे को देखकर शादी न करने का ख्याल आया।  Jan Prachar: दूल्हे को वरमाला डाली प्रेमी साथ भाग निकली दुल्हन

दरअसल जब दूल्हा दुल्हन वरमाला के दौरान करीब आए और दुल्हन ने दूल्हे को पास से देखा तो उसका मन बदल गया। दुल्हन वरमाला के दौरान ही दूल्हे से शादी करने से इंकार कर देती है। बहुत समझाने के बाद दुल्हन अपने विचार से टस से मस नहीं होती है। परिवार वालों को हार मान कर शादी को रुकना ही पड़ता है।

दुल्हन के मना करने पर दूल्हा पक्ष को बेरंग हाथों वापस लौटना पड़ता है। लड़की ने बताया कि उसे जो तस्वीर दिखाई गई थी। उसके अनुसार सामने खड़ा लड़का बिल्कुल भी वह नहीं था। जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।
आपके अनुसार लड़की ने क्या ठीक किया या नहीं आप भी अपनी राय कमेंट सेक्शन में दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top