क्या कभी देखी है दो मुंह चार आंखों वाली मछली? नहीं देखी ना तो वीडियो आपके लिए है

Have you ever seen a fish with two mouths and four eyes?

इंटरनेट की दुनिया एक ऐसी दुनिया है जहां आपको अनेकों प्रकार के वीडियो देखने को मिलेंगे। कुछ वीडियो तो हैरान भी कर देंगे जो देखने में एक चमत्कार ही लगेगा। ऐसा ही एक वीडियो आप सोशल मीडिया पर देख सकते हैं जो आपको हैरान भी करेगा और आप को किसी चमत्कार से कम भी नहीं लगेगा। दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप एक मछली देखेंगे। मछलियां तो सभी ने देखी है लेकिन यह मछली काफी अलग है। इसके दो मुंह और चार आंखें हैं जो हैरान कर रहा है। यह मछली सबसे जुदा है और इसीलिए चर्चा का विषय भी बनी हुई है।

हैरान कर रही दो मुंह और चार आंखों वाली मछली

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक युवक के हाथ में आप मछली देखेंगे। मछली कैमरे में एकदम साफ नजर आ रही है जिसके दो मुंह और चार आंखें हैं। इस मछली का नाम कार्पफिश बताया जा रहा है। हालांकि यूजर्स ऐसी मछली को देखकर काफी हैरान हैं और ऐसी मछली को वह पहली बार देख रहे हैं। ऐसा बता रहे हैं जिसे देखने के बाद लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है मछली को किसी प्रकार का वैक्सीन दिया गया है जिसकी वजह से उसकी हालत ऐसी हो गई है।

अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना यूनिवर्सिटी के जीव विज्ञानी डॉक्टर टिमोथी मुसो का कहना है ज्यादातर रेडियम से होने वाला म्यूटेशन मछलियों के विकास को रोकता है। ऐसे में मछलियों के जीवित रहने की क्षमता तो कम होती है। फिलहाल बड़े-बड़े डॉक्टर मछली की इस हालत पर रिसर्च कर रहे हैं लेकिन इस बात की सत्यता अभी तक नहीं हो पाई है कि आखिर वास्तव में मछली की ऐसी स्थिति हुई कैसे है। लोग पूरी कोशिश कर रहे हैं मछली की जानकारी ले रहे हैं। फिलहाल यह अद्भुत नजारा पहली बार देखा गया है। कुछ लोग तो इसे अंधविश्वास से भी जोड़ रहे हैं तो कुछ दृश्य देखकर अविश्वसनीय भी बता रहे हैं। यह वीडियो टि्वटर अकाउंट oddly Terrifying पर शेयर किया गया है। जिस पर 5.6k लाइट आए हैं और इसे शेयर करते समय कैप्शन में लिखा गया है “Holy mother of carp”.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top