शाकाहारी कछुए ने किया शिकार और मारकर चिड़िया खा गया, कछुए को ऐसा करते देख वैज्ञानिक हुए हैरान

kb

एक विचित्र वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक विशेष प्रजाति सेशेल्स के विशालकाय कछुए को एक छोटी चिड़िया पर हमला करते हुए और उसे खाते हुए देखा जा सकता है। इसके वायरल होने का मुख्य कारण एक कछुए का चिड़िया को खाना है क्योंकि अब तक कछुए की प्रजाति को आजीवन शाकाहारी ही माना जाता था।

शोधकर्ताओं ने विशाल कछुए को चिड़िया को खाते हुए फिल्माया है और वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसी घटना पहली बार कैमरे में कैद हुई है। यह वीडियो जुलाई 2020 में फ्रीगेट नामक एक द्वीप पर रिकॉर्ड किया गया था। जहां एक वयस्क मादा कछुआ लकड़ी के एक बड़े टुकड़े पर चिड़िया का पीछा करते हुए दिखाई देती है। वीडियो में चिड़िया को पीछे हटकर तथा कई बार अपने पंखों को फड़फड़ा कर कछुए को भगाने के लिए किए गए प्रयास को भी देखा जा सकता है।
लेकिन अंततः कछुआ उसे पकड़ने में सफल रहता है। शोधकर्ताओं ने इसके बारे में बताया कि किसी भी कछुआ प्रजाति का जानबूझकर शिकार करना यह पहली बार देखा गया है ।

इंग्लैंड में कैंब्रिज के पीटरहाउस में इकोलॉजिस्ट जस्टिन गिरलैच ने जब यह वीडियो देखा तो उन्होंने भी कछुए के शिकार होने की बात कही।
हाल ही में प्रकाशित हुए बायोलॉजी जर्नल में यह संकेत दिया गया है। कि कछुए कभी-कभी मृत पक्षियों बकरियों और अन्य कई कछुओं के अवशेष और उनके हड्डियों का भी सेवन करते हैं लेकिन शिकार करना पहली बार देखा गया है।

शोध में यह भी बताया गया कि जिस तरह से एक कछुए ने उस चिड़िया का शिकार किया है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि उसे शिकार करने का काफी अच्छा अनुभव है।
कई लोगों ने इस वीडियो को देखा और अपने अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं लेकिन इन सबसे अलग वैज्ञानिकों के लिए अब यह एक शोध का विषय बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top