सामान्य प्रश्नोत्तरी: आखिर बर्फ से धुंआ कैसे निकलता है?

How does smoke come out of snow?

सवाल– भारत के संविधान निर्माण में कितने पैसों का खर्च आया था ?
जवाब- असल में संविधान निर्माण के दौरान तकरीबन 300 व्यक्तिगण सम्मिलित थे। इसके साथ-साथ हमारे संविधान निर्माण में बहुत से विद्वानों ने विदेशों का दौरा भी किया तो यदि उन व्यक्तियों की सैलरी तथा इस दौरान प्रयोग हुई स्टेशनरी को छोड़ दिया जाये तो उस समय हमारे भारतीय संविधान के निर्माण में करीब 6 करोड़ 40 लाख रुपयों का खर्चा आया होगा। यदि इन रकम को आज की वर्तमान स्थिति में देखा जाये तो यह लगभग 13 अरब रुपयों के आस-पास हो जाएगा।

सवाल– आखिर बर्फ से धुंआ कैसे निकलता है ?
जवाब– बाहर रखी बर्फ हो या बर्फ की सिल्ली दोनों ही में से घने धुएं जैसा कुछ निकलता हुआ दिखाई देता है। दरअसल यह धुआं कोई गैस नहीं बल्कि वाष्प होता है, जो बर्फ की ठंड के कारण उसके आस-पास जम जाता है। जब बर्फ के आस-पास की वायु अधिक ठंडी हो जाती है तो उसी में से थोड़ी वाष्प जल की बूंदों में परिवर्तित हो जाते हैं, देखने में यह जमी हुई वाष्प वायु के झोंके में बिल्कुल धुएं की तरह लगती है।

सवाल – भारत की सबसे पहली AC ट्रेन कब आयी और उसका क्या नाम क्या है ?
जवाब – हमारे देश भारत की सबसे पहली एसी ट्रेन का आरम्भ 93 वर्ष पहले 1 सितंबर 1928 को हो गया था। इस ट्रैन का नाम ‘फ्रंटियर मेल’ था। इससे पूर्व इस ट्रेन का नाम पंजाब एक्सप्रेस था। इस ट्रेन में वर्ष 1934 में एसी कोचेस को संलगन किया गया था। जिसके पश्चात इसका नाम परिवर्तित करके ‘फ्रंटियर मेल’ रख दिया गया। उस समय यह बिल्कुल राजधानी ट्रेन की तरह ही थी।

सवाल– हर रोज बोलने वाले शब्द OK का फुल फॉर्म क्या होता ?
जवाब– OK अंग्रेजी भाषा के सबसे साधारण शब्दों में से एक है। हम इसका प्रयोग किसी भी समझौते की रज़ामंदी में करते हैं। OK का पूर्ण रूप ‘Olla Kalla’ है। यह एक ग्रीक शब्द है, जिसका अर्थ होता है सब सही।

OK शब्द 182 वर्ष पूर्व अमेरिकी पत्रकार चार्ल्स गॉर्डन ग्रीन के कार्यालय से आया था। वर्ष 1839 में, लेखकों ने जान बूझकर शब्दों को परिवर्तित कर दिया तथा इसके स्थान पर संक्षिप्त अक्षरों का प्रयोग किया। OK का प्रयोग सर्वप्रथम ‘Oll Korrect’ के रूप में किया गया था। चार्ल्स गॉर्डन ग्रीन ने व्याकरण पर एक व्यंग्यपूर्ण लेख लिखा तथा यह वर्ष 1839 में बोस्टन मॉर्निंग पोस्ट में प्रकाशित हो गया। इसमें OW जैसे शब्दों का भी प्रयोग किया गया, जिसका अर्थ होता है ‘ऑल राइट’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top