उत्तर कोरिया अपने तानाशाही के लिए दुनिया भर में मशहूर है, वहां के तानाशाह किम जोंग के अलावा वह अपने यहां के कबूतरों के कारण पर भी दुनियाभर में मशहूर है। तानाशाह किम जोंग के अलावा इन दिनों एक किम सुर्खियां बटोर रहा है। यह कोई इंसान नहीं बल्कि एक मादा कबूतर है और हैरान करने वाली खबर यह है कि यह मादा कबूतर 14 करोड़ में बिका हुआ। रिटायर हो चुके रेसिंग मादा कबूतर को चीन के एक शख्स ने 14 करोड़ में नीलामी में खरीदा।
मादा कबूतर बिका 14 करोड़ में
किम नाम के 2 साल के एक मादा रेसिंग कबूतर को ₹14 करोड़ में बेचा गया। जिसके बाद वह दुनिया का सबसे महंगा कबूतर बन गई ऑनलाइन नीलामी के दौरान मादा रेसिंग कबूतर को चीन के एक शख्स ने 19 लाख डॉलर यानी कि 14 करोड़ रुपए में खरीदा। कबूतर के मालिक को भी उसकी कीमत जानकर हैरानी हुई।
क्यों खरीदते हैं मादा रेसिंग कबूतर
फैशन में इन दिनों कबूतर की रेसिंग खूब चलन में हैं। ऐसे में चीन में कबूतरों की रेस की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। जिसके कारण ऊंचे दामों में रेसिंग कबूतर खरीदे जा रहे हैं। वैसे तो नर कबूतरों की ऊंची बोली लगाई जाती है लेकिन किम के मामले में कुछ अलग ही दिखा। मादा रेसिंग कबूतरों का इस्तेमाल प्रजनन या बच्चे पैदा करने के लिए किए जाते हैं, ताकि पैदा हुए कबूतर अच्छे रेसर बन सके। 2019 में नर आर्माडो कबूतर के लिए सबसे बड़ी बोली 1.5 मिलीयन यूरो की लगी थी। जिसे दुनिया का सबसे महंगे कबूतर का खिताब मिला था।
क्या है खूबियां किम कबूतर की
किम कबूतर बेहतरीन रेसर रह चुकी है, 2018 में इसमें कई प्रतियोगिताएं जीती। जिसमें नेशनल मिडल डिस्टेंस रेस भी शामिल थी। जिसकी गति कमाल की है। इसी वजह से इसकी लोकप्रियता बढ़ती गई और नीलामी संस्था पीपा के सीईओ निकोलास ने कहा कि मादा कबूतर का इतनी ऊंची कीमत में इतना, हैरानी की बात है। कबूतर के मालिक भी इस नीलामी के बाद बेहद खुश हैं।