जानिए किस अंग पर तिल होने का क्या अर्थ है, जानिए विस्तार से

Know what it means to have a mole on which part

मानव शरीर पर कुछ ऐसे निशान होते हैं जो ईश्वरीय देन होते है और जिसका अपना एक महत्व होता है जिस तरह से तिल, कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसके शरीर पर तिल ना हो। ज्योतिष में तिल को व्यक्ति के व्यक्तित्व कर्म और रुप से भी परिभाषित किया जाता है। तीन विभिन्न आकार रूप और रंग के होते हैं और सबका अपना अलग-अलग मतलब होता है।‌ कोई तिल शुभ होता है तो कोई अशुभ भी माना जाता है। आप भी अगर जाना चाह रहे हैं कि आपके शरीर पर स्थित तिल क्या बता रहा है तो आप इस सेक्शन को पूरा पढ़ें—

गाल पर तिल—
जिस व्यक्ति के दाहिने गाल पर तिल होता है। वह तर्कवादी और धन कमाने में अग्रणी होता है।

नाक पर तिल—
अगर व्यक्ति के नाक की दाहिने तरफ तिल है तो वह व्यक्ति कम मेहनत के बल पर ही अधिक धनवान बन जाता है।

कान पर तिल–
यदि किसी के कान पर तिल हो तो उसका जीवन भौतिक सुखों से भरा होता है और यदि कान के ठीक ऊपर तिल हो तो व्यक्ति बुद्धिमान होता है।

पीठ पर तिल—
रीड के हड्डी के पास तिल हो तो व्यक्ति सफल और प्रसिद्धि प्राप्त करने वाला होता है। अगर कंधे के ऊपर तिल हो तो वह व्यक्ति साहस के साथ चुनौतियों का सामना करने वाला होता है।

नाभि पर तिल—
जिन महिलाओं की नाभि पर या उसके आसपास तिल होता है तो ऐसी महिलाओं का वैवाहिक जीवन सुखी रहता है और जिन पुरुषों के नाभि पर पानी और तिल का निशान होता है, उनके जीवन में समृद्धि बनी रहती है।

कोहली पर तिल—
यदि किसी व्यक्ति के कोहनी पर दिल होता है तो व्यक्ति कला में निपुण धनी और घूमने फिरने में रुचि रखने वाला होता है।

गर्दन पर तिल—-
गर्दन पर ठीक सामने अगर तिल होता है तो वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली और कला से निपुण होता है।

माथे पर तिल—
यदि किसी व्यक्ति के माथे के बीच में तिल होता है तो वह व्यक्ति शांत, बुद्धिमान, मेहनती और दिल का साफ होता है। यदि माथे में दाहिनी तरफ तिल होता है तो वह व्यक्ति धनवान होता है।

भौंह पर तिल—
जिस व्यक्ति के भौंह के बीच में तिल होता है वो व्यक्ति एक अच्छा लीडर बनता है। उसके जीवन में आर्थिक संपन्नता हमेशा बनी रहती है। यदी भौंह पर दाहिनी ओर तिल है तो व्यक्ति को वैवाहिक जीवन में ख़ुशियाँ प्राप्त होती हैं और बायीं भौंह पर तिल होना अच्छा नहीं माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top