छोटे से बच्चे के जबरदस्त रेसलिंग स्किल को देखकर सोशल मीडिया पर लोग हुए हैरान

सोशल मीडिया पर तो आप को बच्चों के अनेकों वीडियो देखने को मिलेंगे। सभी बच्चों में कोई न कोई गुण अवश्य होता है। बस उन्हें तलाशने की जरूरत होती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग काफी हैरान है दरअसल ये वीडियो बेहद मजेदार भी है तो आइए हम आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं-

आपने तो WWE का नाम सुना ही होगा या फिर आपने कभी ना कभी डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलिंग जरूर देखी होगी। यह आप इसके प्रशंसक भी हो सकते हैं आप तो जानते हैं कि डब्ल्यूडब्ल्यूई में रेसलर हमारे मनोरंजन के लिए आपस में लड़ते हैं और उनके जान का भी खतरा बना रहता है। क्या आपने कभी सोचा है।‌

डब्ल्यूडब्ल्यूई की तरह ही एक छोटा लड़का फाइट कर सकता है जी हां एक ऐसा है वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस वीडियो में एक छोटा सा लड़का एक छोटे से पुतले को पीट-पीटकर उसका कचूमर निकाल रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह छोटा लड़का एक छोटे से रेसलिंग रिंग में उस पुतले को अपने हाथों और पैरों से खुलता है।

दरअसल इस वीडियो में वह लड़का अपनी रेसलिंग की प्रैक्टिस कर रहा है। वह उस पुतले को मार्कर रेसलिंग तकनीकों को सीख रहा है। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि पहले वह लड़का पुतले को उठाकर नीचे पटकता है और फिर रेसलिंग रिंग के कोने में जाकर सीधे उसके ऊपर छलांग लगा देता है।

इस सीन को देखकर सभी लोगों का यही कहना है कि यह बिल्कुल प्रोफेशनल रैसलररो की तरह फाइट कर रहा है। इस बच्चे के अंदर रेसलिंग का टैलेंट काफी लोगों को पसंद आया है और लोगों का कहना है कि यह आगे चलकर एक बड़ा रेसलर बन सकता है। इसके अंदर रेसलिंग के सभी गुण मौजूद हैं।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और इस वीडियो पर अभी तक 6.9 करोड़ व्यूज आ चुके हैं और 24 लाख से भी ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है। कुछ लोग तो कमेंट में लिख रहे हैं कि यह छोटा लड़का तो भविष्य में हल्क बन जाएगा। और कुछ लोगों का कहना है कि यह सब के चारों खाने चित कर देगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mamta rani (@cute.baby.reel_)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top