माधुरी दीक्षित की अधूरी रह गई थी लव स्टोरी, अपने से 4 साल छोटी क्रिकेटर के साथ

Madhuri Dixit's love story was left incomplete

धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर बॉलीवुड की अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जन्म एक मराठी परिवार में हुआ था। माधुरी दीक्षित के खूबसूरती के सब दीवाने थे। इस समय माधुरी दीक्षित 53 साल की हो चुकी है और उनकी खूबसूरती अभी भी बरकरार है। अभी भी उनके फैंस दुनियाभर में हैं जो उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हैं।

माधुरी दीक्षित की शादी अमेरिका के डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ हुआ है। शादी से पहले माधुरी का नाम कई एक्टर के साथ जुड़ा हुआ है और इनमें अनिल कपूर एवं संजय दत्त जैसे मशहूर स्टार भी हैं। उन सबके अलावा माधुरी दीक्षित का नाम क्रिकेटर अजय जडेजा के साथ भी जुड़ चुका है।

माधुरी और अजय जडेजा के रिलेशनशिप की खबरें एक समय में काफी सुर्खियां बटोर रही थी। एक समय ऐसा था जब माधुरी दीक्षित अजय जडेजा को दिल दे बैठी थी। अजय जडेजा एक समय में काफी हैंडसम क्रिकेटर हुआ करते थे। माधुरी दीक्षित के साथ एक मैगजीन के लिए अजय जडेजा ने फोटो शेट भी कराया था।

इसी दौरान अजय जडेजा और माधुरी की पहली मुलाकात हुई थी पहली ही मुलाकात से माधुरी अजय को पसंद करने लगी थी। बाद में इन दोनों के अफेयर के किस्से काफी सुर्खियों में थे। अजय एक्टर बनना चाहते थे। इसके लिए माधुरी दीक्षित की सहायता भी की थी। उनकी कई सारे निर्माताओं से सिफारिश भी की थी। क्रिकेटर के प्यार में पागल थी माधुरी, लेकिन उन्हें ऐसी बात पता चली जिससे उनका दिल टूट गया। इस क्रिकेटर के प्यार में पागल थी माधुरी पर जैसे ही पता चली एक चौंकाने वाली बात टूट गया दिल | Madhuri Dixit Is In Love With Cricketer Ajay Jadeja But She

कुछ ही समय बाद माधुरी दीक्षित सफलता की ओर बढ़ने लगी और अजय जडेजा का करियर नीचे उतरता चला गया। अजय जडेजा के परिवार को बिल्कुल पसंद नहीं थी माधुरी दीक्षित, इसीलिए उन्होंने उनसे दूरियां बढ़ाने की सलाह दी थी और अपने कैरियर पर ध्यान देने की राय दी थी।

अजय के परिवार वाले माधुरी से रिश्ते के लिए रिजी नहीं थे। अजय जडेजा एक रॉयल परिवार से ताल्लुक रखते थे। वही माधुरी एक मध्यमवर्गीय परिवार से थी। जिसकी वजह से अजय के परिवार वाले उन्हें पसंद नहीं करते थे और इसी कारण उन दोनों ने अपनी दूर होने का फैसला किया। फिलहाल के समय में माधुरी दीक्षित डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ खुश है और उनके दो बेटे भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top