8 फरवरी को शहनाज गिल और शिल्पा शेट्टी एक साथ एक स्टूडियो के बाहर आई नजर, दोनों की झलक देखते ही फेंस काफी उत्साहित हो गए हैं। उसके पहले उन दोनों को एक वैनिटी वैन के सामने मस्ती करती हुई सपोर्ट की गई। लेकिन अब शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो भी शेयर कर दिया है। जिसमें वह शहनाज के नए वायरल म्यूजिकल एप्प ‘बोरिंग डे’ पर फनी एक्ट करते हुए नजर आ रही हैं।
इंस्टाग्राम पर शिल्पा शेट्टी ने शहनाज गिल के साथ अपना वीडियो शेयर किया है, दोनों इस वीडियो में शहनाज के रिलीज म्यूजिक पर नखरे दिखाते हुए नजर आएंगी। यशराज ने हाल ही में शहनाज के कुछ मजेदार डायलॉग को अपने अंदाज में इस ‘बोरिंग डे’ को रैप में तैयार किया है।
इस वीडियो में दोनों अपने मुंह से फैंस का मनोरंजन करती हुई नजर आ रही हैं। बिग बॉस 13 से ही अब हर एक के दिल में राज कर रही शहनाज गिल, इस वीडियो में काफी अलग दिख रही हैं। वीडियो में शहनाज ने ब्लैक आउटफिट में लाजवाब नजर आ रही है तो वहीं शिल्पा शेट्टी ने ऑरेंज कलर का ड्रेस पहना हुआ है। जिसमें वह कमाल की लग रही हैं।शिल्पा शेट्टी ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- दो बोरिंग लोग आपके #BoringDay को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
लोगों को शिल्पा शेट्टी और शहनाज गिल का साथ पसंद आ रहा है। दोनों का ही अंदाज कमाल का है और दोनों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वैसे देखा जाए तो लोगों को शहनाज का इस तरह से लोगों के साथ फिर से जोड़ना काफी पसंद आ रहा है क्योंकि सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद से शहनाज काफी टूटी थी और वह कैमरे से ज्यादा ही दूरी बना ली थी वो, लेकिन अब वह फिर से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।