सामान्य ज्ञान.. कुछ अनसुने सवाल ,जिनके जवाब आप भी जानना चाहते होंगे…

How does smoke come out of snow?

सवाल
नोकिया के विज्ञापन में हाथ मिलाने वाले दो लोग कौन हैं?
जनाब
नोकिया के विज्ञापन में जो दो लोग हाथ मिलाते हुए दिखाई देते हैं, उसमें एक हाथ एक महिला “मार्था स्टीवर्ट” का है और दूसरा हाथ जैकरी जॉनसन नाम के बच्चे का है।

सवाल
ट्रेन की आखिरी बोगी पर “X” का चिन्ह क्यों होता है?
सवाल
ट्रेन की आखिरी बोगी पर “X” चिन्ह का मतलब होता है कि यह ट्रेन का आखिरी कोच है। इसे देखकर रेल कर्मचारी पता लगा लेते हैं कि रेल पूरी गुजर चुकी है। यदि “X” का चिन्ह रेल पर नहीं दिखाई दे, तो माना जाता है कि अभी पूरी रेल नहीं आई है। ऐसे में तुरंत आपातकालीन कार्यवाही शुरू कर दी जाती है।

सवाल
दुनिया का सबसे खुश रहने वाला जानवर किसे कहा जाता है?
सवाल
“कुओक्का” एक ऐसा जानवर है, जिसे इंसानों का कोई भय नहीं है। इसके चेहरे पर हमेशा कभी न खत्म होने वाली हंसी बनी रहती है। इसलिए यह दुनिया का सबसे खुश रहने वाला जानवर कहलाता है। यह पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के दलदली इलाकों और जंगलों में पाया जाता है।

सवाल
किस देश का हर नागरिक एक सैनिक होता है?
जवाब
इज़राइल एक ऐसा देश है, जिसका प्रत्येक नागरिक एक सैनिक होता है। क्योंकि यहां के कानून के अनुसार यहां रहने वाले हर व्यक्ति को 5 साल आर्मी में रहना ही पड़ता है।

सवाल
अंतरिक्ष से लौटने के बाद अंतरिक्षयात्री की लंबाई दो इंच क्यों बढ़ जाती है?
जवाब
जब भी कोई अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष से वापस लौटता है, तो उसकी लंबाई दो इंच बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इंसान के शरीर में रीढ़ की हड्डी मौजूद होती है। जिसमें कई और लचीली हड्डियां जुड़ी होती हैं। पृथ्वी में मौजूद गुरूत्वाकर्षण शक्ति की मदद से यह लचीली हड्डियां फैलने लग जाती हैं, जिस कारण इंसान दो इंच लंबा हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top