आमिर खान के गाने “आए हो मेरी जिंदगी में” पर बलूचिस्तान के बैंजो मास्टर ने बजाएं धुन

songs of aamir khan

सोशल मीडिया पर आपको टैलेंट देखने को मिल जाएगा। यह टैलेंट इतने हैं कि जिसकी कोई बात ही नहीं है। आपको कुछ वीडियो तो ऐसे भी देखने को मिल जाएंगे, जिसके विषय में आपने कभी सोचा भी नहीं हो। कुछ वीडियो तो इतनी मजेदार और दिखने में खूबसूरत होते हैं कि लोग कई बार देखते हैं। लोग अपने टैलेंट को सोशल मीडिया पर आजमाते हैं, अगर वह लोगों को पसंद आया तो मशहूर होने में कुछ ही समय लगते हैं।

कुछ वीडियो तो इतने मनमोहक होते हैं कि उसे देखकर ही लोग कहते हैं कि दिन बन गया। सोशल मीडिया केवल आपके देश ही नहीं पूरी दुनिया में फैला हुआ है और अगर इसमें ऐसे टैलेंट दिखाया जाता है तो एक देश में नहीं पूरी दुनिया में मशहूर हो जाते हैं। ऐसा ही एक बलूचिस्तान के बैंजो मास्टर का भी सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल हो रहा है। यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।

बलूचिस्तान के नूर बक्श जिन्हे एक वाद्य यंत्र बजाते हुए, वीडियो में देखे जा सकते हैं वह एक जगह पर बैठकर हाथ में बलूची बेंजू पर भारतीय गाने “आए हो मेरी जिंदगी में” की धुन बजाते हुए नजर आ रहे हैं। नूर बक्श ने जिस तरीके से वाद्य यंत्र पर यह धुन बजाया, सुनते ही भारतीयों को तो बड़ी खुशी हुई, साथ ही विदेशों में भी पसंद किए जा रहे हैं।

4 मिनट के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर honiunhoni नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- आए हो मेरी जिंदगी में, उस्ताद नूर बक्श द्वारा बलूची बेंजू पर बजाया गया यह गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 2.5 लाख से ज्यादा व्यूज इस वीडियो पर आ चुके हैं और लोग इस उस्ताद की खूब तारीफ कर रहे हैं।

एक यूजर ने उस्ताद का संगीत सुनने के बाद लिखा- अच्छा संगीत आपकी आत्मा जीवित कर सकता है और सभी दुखों को दूर कर सकता है, यह संगीत शायद उसी का उदाहरण है। तो दूसरे यूजर ने लिखा है अद्भुत! आपको कैसा लगा है इनका बैंजो वाद्य और संगीत कमेंट बॉक्स में लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top