दूल्हा दुल्हन ने की पैसिव झूले से ग्रैंड एंट्री, लेकिन फिर अचानक जो हुआ देखकर दंग रह गए वहां लोग

शादी के इस सीजन में आपको शादी से जुड़े वीडियो काफी आसानी से देखने को मिल जाएंगे। वैसे तो शादी दूल्हा दुल्हन दोनों के जीवन का एक ऐसा सुनहरा पल होता है, जो उनके लिए यादगार बना बन जाता है। इसे यादगार बनाने के लिए आजकल शादियों में अलग-अलग तरह की इंट्री भी होने लगे हैं। कभी दूल्हा-दुल्हन बुलेट से आते हैं तो कभी हवा में तैरती झूले से इनकी शानदार एंट्री होती है। अपनी धांसू एंट्री को लेकर दूल्हा-दुल्हन भी काफी एक्साइटेड रहते हैं। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो इतनी ज्यादा ही वायरल हो जाते हैं कि आप भी सोच में पड़ जाते हैं।

दूल्हा दुल्हन ने झूले से की शानदार एंट्री

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे, इस वीडियो में आप देखेंगे कि दूल्हा दुल्हन अपनी शादी में झूले पर बैठकर ग्रैंड एंट्री करते हैं। दूल्हा दुल्हन सभी मेहमानों के ऊपर हवा में तैरते हुए सुंदर झूले पर बैठे हैं। यह जोड़ा देखने में काफी खूबसूरत लग रहा है। मेहमानों की नजर भी झूले पर होती है। हर कोई दूल्हा दुल्हन की एंट्री का इंतजार भी कर रहा था तभी कुछ ऐसा हुआ जिससे दूल्हा दुल्हन के अलावा मेहमानों का भी हाल बुरा हो गया।

टूटा झूला और हो गई बीच में ही ग्रेट एंट्री खराब

दूल्हा दुल्हन अपने ग्रेट एंट्री पर मेहमानों के अटेंशन को देखकर काफी खुश हो गए‌ और उन्होंने अपने मन में यही सोचा होगा कि हमारा आईडिया तो काफी अच्छा है। हर कोई हम पर ही ध्यान दे रहा है।सोशल मीडिया पर यह वीडियो को वायरल हो रहा है। लेकिन दूल्हा दुल्हन को क्या पता था कि उनकी यह ग्रेट एंट्री उन्हीं पर भारी पड़ जाएगी और वह मजाक का पात्र बन जाएंगे।

दूल्हा दुल्हन इस फैंसी झूले पर जैसे ही आगे बढ़ते हैं। वह बीच में ही टूट जाता है। इसके टूटने से दूल्हा-दुल्हन नीचे आते हैं और यह नजारा देखकर वहां मौजूद मेहमान हैरान हो जाते हैं। सबसे बड़ी बात यह रही कि दूल्हा-दुल्हन जमीन पर गिर के वहां पर रखी एक टेबल पर जा गिरे। जिसके कारण उन्हें चोट कम लगी होगी, वरना जमीन पर गिरने पर चोट ज्यादा लग सकती थी।

इस वीडियो वायरल होने पर लोग खूब मजे ले रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी मजेदार देने हैं। एक यूजर ने लिखा स्टाइल मारने के चक्कर में करवा लेना अपनी बेज्जती तो दूसरे यूजर ने लिखा और देख लो सोच लो चुपचाप सीधे-साधे तरीके से आ नहीं सकते थे इतने पर ही शांत नहीं हुआ है एक यूजर ने लिखा भाई आप लोगों को भी यही राय है कि अपनी शादी में यह कोट स्टाइल कॉपी करने की कोशिश ना करें हमेशा सेफ एंट्री ही चुने।

watch video: 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top