सांप को दुनिया का सबसे जहरीला जानवर माना जाता है। किंग कोबरा भारत में पाए जाने वाला सबसे जहरीला सांप होता है। इस के काटने से आधे घंटे के अंदर इंसान की मौत हो जाती है। यह एक ऐसा जानवर है जिससे इंसान क्या जानवर भी दूर भागते नजर आते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी सनकी लोग इस दुनिया में पड़े हैं। जो ऐसे जहरीले जानवरों से मस्ती करते हुए नजर आ जाते हैं और उनका यह मस्ती उन पर भी भारी पड़ जाता है।
ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का खतरनाक सांप से आंख मिचौली खेल रहा था, लेकिन उसका यह आंख मिचौली उस पर भारी पड़ जाता है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि एक लड़का जो सांप को लेकर उसे खेलता हुआ नजर आ रहा है।
वह शख्स बड़े मजे से पंगे ले रहा है लेकिन सांप तो आखिर सांप ही है। इस शख्स को भी यह पता है कि सांप कभी भी काट सकता है और उसके साथ ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए, लेकिन फिर भी वह ऐसी हरकत कर रहा है।
तभी सांप म भी उस शख्स के होठों को छू लिया। जिसके बाद शख्स ने सांप को अपने चेहरे से दूर किया। इस वीडियो को यूट्यूब अकाउंट @l3issawi official से शेयर किया गया है इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लड़की के पागलपंती पर हैरान है।