महिला भैंस से दूध निकाल रही थी कि इसी दौरान भैंस उसके ऊपर गिर पड़ी… भैंस की हुई तुरंत मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

woman extracting milk from buffalo

राजस्थान के करौली जिले के पैटोली गांव एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनने के बाद सब हैरान है। भैंस से दूध निकालने के दौरान अचानक ही भैंस गिर पड़ती है। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो जाती है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पैटोली गांव निवासी मोहन सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी मोटी देवी सुबह-सुबह भैंस का दूध निकाल रही थी। दूध निकालते वक्त अचानक भैंस उसके ऊपर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। भैंस की तो वही मृत्यु हुई हो गई लेकिन पत्नी को गंभीर चोट आई है, जिसे उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मोहन सिंह ने बताया कि भैंस का दूध बेचकर ही अपना परिवार चला रहे थे। अचानक इस दुर्घटना के कारण उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। भैंस की कीमत करीब ₹50 हजार से ज्यादा थी। भैंस के शव को दफना दिया गया है।

यह घटना पूरे गांव में फैलने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है। ये घटना उन्होंने पहली बार सुना है कि दूध निकालते समय भैंस की मौत हो जाए। मोहन सिंह ने बताया कि इधर भैंस की तबीयत कुछ ठीक नहीं चल रही थी। शायद इसी वजह से वह बेहोश होकर गिर जाती हो और उसकी जान चली गई। मोटी देवी के हाथ और कंधे में फ्रैक्चर हुआ है। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है लेकिन शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top