सोशल मीडिया पर आपको स्टंट से जुड़ा वीडियो देखने को मिल ही जाएगा। कुछ स्टंट तो इतने खतरनाक होते हैं, जिसे देखकर लोग काफी घबरा जाते हैं तो कुछ इतने मजेदार भी होते हैं कि उन्हें देख हंसी आ जाती है और कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिसे लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं। ऐसा ही एक स्टंट वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है वीडियो में आप एक लड़के को स्टंट करते हुए देखेंगे।
वीडियो में आप देखेंगे कि लड़का छत पर दौड़ते हुए आता है और बिल्डिंग से लगी पाइप पर हैरतअंगेज तरीके से कूदकर उस पाइप से सरकते हुए कई फीट नीचे सड़क पर आ जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को बचपन का सुपर मारियो याद आता है। वह अक्सर गेम खत्म होने के बाद इसी अंदाज से ऊपर से नीचे आता है।
लड़के का यह स्टंट लोगों को सुपर मारियो की याद दिला दी।
गेम में भी कुछ ऐसा ही होता था। सुपर मारियो गेम के लेवल को पूरा करने के बाद कुछ इसी अंदाज से लैंडिंग करता था। जिस तरीके से लड़के ने बिल्डिंग की छत पर दौड़ते हुए लोहे की रेलिंग के पोल पर लैंड किया। उसका अंदाज सुपर मारियो की तरह ही था।
लड़का लैंड करके नीचे सड़क पर आ जाता है। जिसे देख यूजर्स भी काफी खुश भी हो रहे हैं और हैरान भी हो रहे हैं। लोगों को लड़के की भी चिंता सता रही है कि अगर वह जरा भी चूक करता तो उसकी जान पर बन आती है। लोग सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के लिए जोखिम ले लेते हैं और ऐसे खतरनाक स्टंट आजमाते।
View this post on Instagram
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर parkour_tribe नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 17000 से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। वीडियो देखकर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर कर रहे हैं और बच्चे भी चिंता जताई है।