देवर ने ऐसा क्या पूछा कि चूल्हे पर खाना बना रही भाभी बेलन लेकर दौड़ी…

dd

देवर भाभी का रिश्ता काफी ही अनूठा होता है। जहां देवर भाभी के साथ मजाक मस्ती करता है तो वही भाभी भी देवर के साथ मजाक करने के साथ ही, उसे एक बड़ी बहन की तरफ प्यार दुलार करती है। भाभी मां की तरह उसे अच्छे बुरे कामों की शिक्षा भी देती है। देवर भी एक मां, बड़ी बहन की तरफ भाभी को मान सम्मान देता है। तो वही एक बेटे की तरह उसका ख्याल भी रखता है। शायद इसीलिए यह अनोखा रिश्ता सदियों से चला आ रहा है। जिसमें मान सम्मान के साथ हंसी मजाक भी रहता है।

इस समय सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देवर भाभी के इस अनोखे रिश्ते को दर्शाया गया है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि भाभी चूल्हे पर खाना बना रही हैं। तभी देवर अपनी शादी की बात भाभी से करता है। इस पर भाभी गुस्सा हो जाती हैं और उसे बेलन लेकर दौड़ाती हैं। इस वीडियो में देवर भाभी के मजेदार पल को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

इंटरनेट पर छाया देवर भाभी का यह वीडियो

इंटरनेट पर देवर भाभी का यह वीडियो काफी तेजी से छाया हुआ है। जिसमें भाभी चूल्हे पर खाना बना रहे और तभी देवर पीछे से आकर उनके कंधे पर धक्का मारता है। जैसे ही भाभी पलट कर पीछे देखती हैं वह हरियाणवी गीत गाते हुए कहता है कि भाभी आप मेरे लिए भी डीजे बजवा दो और अपनी छोटी बहन से शादी करवा दो। तभी भाभी चूल्हे के पास रखी बेलन को उठाकर देवर के पीछे दौड़ पड़ती हैं।

इस शरारत से भाभी मुस्कान तो रही ही थी। जिस गाने पर देवर ने उन्हें परेशान किया। वह हरियाणवी गाना बेहद ही मशहूर है और इस गाने के वीडियो में भी देवर और भाभी की जोड़ी के साथ वीडियो शूट किया गया है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर दसुमित मीणा ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन सेक्शन में देवर भाभी और ट्रेंडिंग लिखा है।

watch video: 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top