गांव के बीच में महिला ने शख्स को बैंड बाजे पर डांस के लिए किया चैलेंज

Woman challenges man to dance on bandwagon

शादी के डांस वीडियो इंटरनेट पर खूब धूम मचाते हैं। इन वीडियो का अपना अंदाज और कमाल होता है तो कभी-कभी कुछ डांस वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो देखकर लोग खूब मजे लेते हैं और इंजॉय करते हैं। वैसे तो शादी में डांस वीडियो तो होते ही हैं पर कभी-कभी लोग बिना शादी के ही अपने एंजॉयमेंट के लिए डांस कर लेते हैं। ऐसा ही एक डांस वीडियो देखने को मिला वह भी गांव देहात में इसे देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा।

वायरल हो वीडियो में आप देख सकते हैं गांव का माहौल जहां कच्चा घर है और घर के बाहर बड़ा सा मैदान है। इसी मैदान में पीले रंग की साड़ी पहने एक औरत और एक शख्स सिर पर गमछा बांधे नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में बैंड बाजा बज रहा है। उसी की धुन पर दोनों मदमस्त होकर डांस करते नजर आ रहे हैं। आप देखेंगे वहां लोगों की भीड़ तो नहीं है लेकिन हां 2-4 शख्स जरूर नजर आ रहे हैं। उन्हीं में से कोई वीडियो भी बना रहा है। वह दोनों महिला और आदमी खूब आनंद लेकर डांस करते नजर आ रहे हैं। आप देखिए दोनों ही काफी पुराने जमाने के स्टाइल से डांस कर रहे हैं वह, लेकिन हां एंजॉय कर रहे हैं इसलिए यह डांस वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। डांस कैसा भी हो जब दिल से डांस किया जाता है तो वह लोगों को पसंद आता है बस यही इस डांस वीडियो के साथ भी हुआ है।

जो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ भी है। दोनों का अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है तो वहीं डांस स्टेप भी काफी कमाल के हैं जिस अंदाज में वह इंजॉय करके एक दूसरे को इशारे देते हुए डांस कर रहे हैं उसे से साफ पता चला है कि दोनों एक-दूसरे को टक्कर भी दे रहे हैं और यही बता रहे हैं कि जैसा मैंने किया वैसा करके दिखाओ। जैसे महिला डांस करती है और अपने डांस के बाद उस शख्स की तरफ इशारा देती है। वह फिर वह शख्स भी अपने डांस का कमाल दिखाते हुए महिला की तरफ इशारा करता है। यूट्यूब अकाउंट Suraj Kumar पर यह वीडियो शेयर किया गया है। जिसे लोग खूब मजे से देख रहे हैं और पसंद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top