नारियल के पेड़ से गिरे लंगूर को बचाने में महिला हुई घायल, वीडियो हो रहा है वायरल

Woman injured while saving langur that fell from coconut tree

इंसान और जानवरों के प्रेम और एक दूसरे के प्रति विश्वास से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलते है। इंसान जानवरों को पालने के शौकीन होते है, कुछ तो ऐसे शौकीन लोग होते हैं जो अपने घरों में एक नहीं बल्कि कई जानवरों को पालने है। वैसे तो ज्यादातर लोग कुत्तों को ही पाते है क्योंकि यह काफी वफादार भी होते है और इनके घर की सुरक्षा भी होती है। साथ ही साथ रहने से एक दूसरे के प्रति प्रेम के साथ ही हो वह पालतू कुत्ता घर के सदस्य जैसा हो जाता है।

इंसान और जानवरों के बीच प्रेम और सौहार्द के वीडियो अक्सर देखने को मिलते है। जहां लोग अपने पालतू जानवरों के साथ घर के सदस्य जैसा व्यवहार करते नजर आते है। एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिला, जिसमें एक परिवार वालों ने बंदर और लंगूर पाल रखे थे, लेकिन बेहद दुखी की बात यह थी कि इन परिवार वालों का पाला हुआ लंगूर नारियल के पेड़ पर से गिर कर घायल हो जाता है और फिर इसकी मृत्यु हो जाती है।

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते है लंगूर जिसकी सेवा और देखरेख उस घर की महिला सदस्य करती थी। इस लंगूर के पेड़ से गिरते ही वह उसे बचाने के लिए दौड़ी तो उन्हें भी चोट जरूर आई लेकिन वह जिसे अपने बच्चे की तरह पाल लेते बचा नहीं पाए आखिरकार उसकी मौत हो जाती है आप देख सकते हैं वीडियो में मरे हुए लंगूर को फेंकने के बजाय लोग उसे जमीन में दफना देते है।

एक अपने परिवार के जैसा सदस्य के जाने के बाद जैसे चेहरे पर दुख नजर आता है, वैसे ही उस महिला के चेहरे पर दुख नजर आया। आप भी वीडियो को देखकर महसूस कर सकते हैं कि उन्हें कितना दुख हो रहा है। वह भी उस लंगूर को अपने बच्चे की तरह ही पालती थी।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और देखा जा रहा है। हर कोई इस वीडियो को पसंद कर रहा है और अपने अपने अनुसार प्रतिक्रियाएं भी दे रहा है। यूट्यूब अकाउंट badri narayan Bhadra पर यह वीडियो शेयर किया गया है‌ जिनके अक्सर वीडियो बंदरों से जुड़े हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुआ करते है। इस वीडियो ने सबको बहुत ज्यादा दुखी किया है जिसे देखा जा रहा है और प्रतिक्रियाएं दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top