दुनिया के सबसे बड़े जानवरों की आपस की लड़ाई का वीडियो हो रहा वायरल

World's biggest animal fight

धरती का सबसे बड़ा और भारी माने जाने वाला हाथी है अगर वह अपने पैरों से किसी को दबा दे तो वह वहीं पर मर जाए। हाथी वैसे तो इंसानों के साथ घुल-मिल जाते हैं और उनके साथी बन जाते हैं, लेकिन यह बात तो है कि हाथी जंगली जानवर ही हैं। वह जंगल में रहना ही ज्यादा पसंद करते हैं। हाथी अक्सर झुंड में ही आपको दिखाई देंगे।

वह मिलजुल कर एक साथ रहते हैं और साथ रहने में कभी-कभी आपस में तकरार भी हो जाती है। सोशल मीडिया पर भी एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आपको दो हाथी आपस में लड़ते हुए दिखाई देंगे। जिसे देख कर बड़ा ही आश्चर्य होता है।

वीडियो में आप देखेंगे कि एक हाथी दूसरे हाथी के सामने देर तक खड़े रहते हैं, इसी बीच एक हाथी आगे बढ़ता है और दूसरे हाथी के आगे पीछे करता है। इसके बाद फिर एक बार धक्का देता है और तेजी से जाकर जोरदार धक्का मारता है, फिर क्या इसके बाद दोनों झाड़ियों के पास से हटकर खुले मैदान में आ जाते हैं।

एक रेसलिंग के अंदाज में एक दूसरे से भिड़ जाते हैं। वीडियो में यह नहीं दिखाया कि अंत में कौन जीता है, लेकिन हां यह वीडियो देखने में बेहद ही शानदार है। इस अनोखे वीडियो को आईएसएस अधिकारी सुधा रमन ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- जंगल में दो हाथियों के बीच कुश्ती यह व्यवहार आम है। अगर हम जानवरों को जानते हैं तो इसके कारण को जाना जा सकता है। यह प्रभुत्व की लड़ाई हो सकती है, या संसाधनों के लिए या फिर हार्मोनल परिवर्तनों के कारण भी वह एक दूसरे से लड़ सकते हैं।

1.30 मिनट के इस वीडियो को अब तक 3000 से अधिक बार देखा जा चुका है और सैकड़ों भी लाइक में चुके हैं। लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं,‌ वैसे आपको कैसा लगा यह वीडियो बॉक्स में लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top