14 साल के ब्रेनडेड बच्चे ने 6 लोगों को दिया नया जीवन, पैंरेंट्स ने दिल, लीवर, फेफड़े, आंखें और हाथ तक को किया दान

bfd

गुजरात के रहने वाले 14 साल के एक बच्चे का किडनी का लंबे समय से इलाज चल रहा था। लेकिन लंबी बीमारी के बाद अचानक ब्रेन डेड हो गया। लेकिन वह मरते मरते छह लोगों की जिंदगी में आशा की नई ज्योति दे गया। बच्चे के परिवार वालों ने उसके दिल, फेफड़े, लीवर, आंखें यहां तक कि हाथ भी दान करने का फैसला लिया। जिससे कई जिंदगियों में नई रोशनी गुलजार हो जाएगी। इस बच्चे ने जाते-जाते कुछ ऐसा कर गया है जिससे वह इस दुनिया में हमेशा अमर रहेगा।

डोनेट किए गए ब्रांडेड बच्चे के अंग 10वीं में पढ़ने वाले 14 वर्षीय छात्र धार्मिक काकड़िया अब सिर्फ तस्वीरों में ही दिखाई देंगे। अचानक तबीयत खराब होने से उनकी मृत्यु हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया था और जब इसका पता सूरत के डोनेट लाइफ संस्था को चला, तो उनकी टीम के लोग हॉस्पिटल पहुंचे।

उन्होंने धार्मिक के परिवार को अंगदान करने के लिए राजी किया। उन्हें अंग दान का महत्व समझाया। जिससे रहते हुए भी वह अपने बेटे को जिंदा रख पाए। धार्मिक काकड़िया के परिवार वालों ने इसे माना और 6 जरूरतमंद लोगों को एक नया जीवनदान मिला। धार्मिक के अंग को सही समय पर चेन्नई अहमदाबाद और मुंबई पहुंचाने के लिए तीन अलग-अलग ग्रीन कोरिडोर बनाए गए।

6 लोगों को मिली जीवन की नई आशा

सूरत के किरण हॉस्पिटल से मुंबई के ग्लोबल हॉस्पिटल तक का 2 किलोमीटर का सफर 105 मिनट में तय कर, पुणे के निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति के शरीर में दोनों हाथ ट्रांसप्लांट किए गए। हाथ का ट्रांसप्लांट जूनागढ़ के निवासी 15 वर्षीय छात्र के शरीर में लगाया गया।

फेफड़े का ट्रांसप्लांट आंध्र प्रदेश के रहने वाले 44 वर्षीय व्यक्ति के शरीर में, लीवर का ट्रांसप्लांट 35 वर्षीय व्यक्ति के शरीर में जो कि गुजरात के पाटण के निवासी थे। धार्मिक की आंखों का ट्रांसप्लांट सूरत की किरण हॉस्पिटल में ही जरूरतमंद व्यक्ति के शरीर में किया गया।
इस तरह धार्मिक काकड़िया इस दुनिया में नहीं रहते हुए भी इस दुनिया के साथ बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top