नागिन बनी लड़की तो सपेरा बने लड़के ने भी बीन बजाकर खूब नचाया, वायरल हुआ वीडियो

A serpent became a girl and a snake charmer became a boy

भारत की शादियों में डांस तो होता ही है और अगर डीजे लगा हो बैंड बाजा हो तब पर भी डांस का वही माहौल रहता है। डीजे लगने के बाद तो डांस का कुछ ज्यादा ही क्रेज होता है लेकिन कोई भी डांसर कितना भी डांस से माहोल जमा दे लेकिन नागिन डांस के बिना पूरी पार्टी या डांस कार्यक्रम अधूरा रहता है। आपने भी नोटिस किया होगा फिर भारत की शादियों में ज्यादा से ज्यादा डांस में नागिन आज तो होना ही होना है। ऐसा ही एक नागिन डांस का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की नागिन बनी तो लड़के ने सपेरे के रूप में सबका दिल जीत लिया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा जा रहा है जिसमें शादी का घर है और इस घर में डीजे लगा है। डीजे के बैकग्राउंड में नागिन धुन बज रहे हैं और इस धुन पर स्टेज पर एक लड़की एक लड़का नजर आ रहे हैं।लड़की नागिन बने हुए जबरदस्त डांस कर रही तो वही लड़का सपेरा बनकर नागिन को नचाने में मगन है। आप देख सकते हैं लड़की बेहद ही भयानक रूप में डांस कर रही है। ऐसा लग रहा है जैसे सच में वह नागिन ही हो‌ वहीं कुछ लोग हैं जो जमीन पर पैसे भी रख रहे हैं तो जिसे वह लड़की पलट कर मुंह से पकड़ रही है। जिसे देखते ही लड़का भी फ्लिप मारकर उस नोट को पकड़ने की कोशिश जरूर करता है लेकिन कोशिश में एक बार फेल होने के बाद बहुत दोबारा से उस नोट को पकड़ लेता है। लड़की नागिन बन एक ही फ्लिप में नोट को पकड़ लेती है। लड़की फुल एनर्जी में डांस करते दिख रही है।

डांस वीडियो में लड़की के एनर्जी काबिले तारीफ है। बेहद ही ज्यादा कूदकर और जबरदस्त अंदाज में लड़की का डांस देखकर हर कोई हैरान है। वही लड़की की एनर्जी देखकर लड़का भी अपने डांस को बेहद ही पावरफुल बनाने की कोशिश में लगा हुआ है। इस डांस वीडियो को यूट्यूब चैनल @Hamar Mati पर शेयर किया गया है। जिसे 2.1 मिलीयन व्यूज आ चुके हैं और 4.1 के लोगों ने लाइक करने के साथ ही इस पर जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top