इंसानों में एक कहावत है कि मेहनत का फल मीठा होता है लेकिन एक ऐसा शख्स भी है, जिसने निकम्मेपन की हद ही कर दी। उसने अपने आराम के लिए एक ऐसा ट्रक अपनाया, जिससे वह आराम भी करता रहा और नौकरी बिना किए सैलरी भी लेता रहा और भी एक-दो महीने नहीं बल्कि पूरे 5 साल तक कंपनी को उल्लू बना कर सैलरी उठाता रहा।
अपने निकम्मेपन का बखान उसने खुद ही किया
इस शख्स ने ऑनलाइन शेयरिंग साइट Reddit पर खुद ही अपने इस अनोखे अनुभव के बारे में ऑनलाइन अपनी पहचान छुपाते हुए। खुद ही इस अनुभव को विस्तार से बताया। अन्य कर्मचारियों की तरह अपने वर्किंग शिफ्ट में जरा भी मेहनत नहीं करता था। इतना ही नहीं इसने पूरे 5 साल तक बिना काम किए, कई बार सैलरी के साथ ही प्रमोशन भी पाया।
5 मिनट में करता था 9 घंटे का काम
वर्क प्रोफाइल डाटा एंट्री ऑपरेटर का काम था। शख्स ने 2015 में यह नौकरी शुरू की थी। काम के लिए उसे कंपनी के तरफ से मेल पर कुछ डाक्यूमेंट्स भेजे जाते थे। जिसे रात के शिफ्ट में डाटा के रूप में सिस्टम में फिट करना होता था। वह कुछ नहीं करता था और कभी-कभी तो सो भी जाता था।
ऐसे अपनाया शातिराना तरीका
उस शख्स ने बताया कि काम ना करने के लिए वर्क कोर्ड का इस्तेमाल करता था। जिससे उसका काम 5 मिनट में हो जाता था। इस चीट कोर्ड को उसने एक फ्रीलांस सॉफ्टवेयर डेवलपर से तैयार करवाया था। जिसके एवज में उसने अपनी 2 महीने की सैलरी दी थी।
5 साल तक की आराम ही आराम और पाया पैसा ही पैसा
कोडिंग के बाद उसने पूरी रात सिर्फ आराम ही करना होता था। वह रात भर अपने लैपटॉप को चलता हुआ छोड़ देता था। जिससे कि यह लगे कि वह रात भर ऑनलाइन काम करता है। 5 साल तक कोई यह जान भी नहीं पाया कि शख्स बिना काम किए हैं, सैलरी उठा रहा है दूसरे कर्मचारियों से कंपटीशन में आगे रहने के लिए वह कोर्ट में बदलाव ही करवाता रहता था।
इस तरीके से शख्स ने ऑनलाइन का पूरा फायदा उठाते हुए अपने काम लोगों के सामने व्यक्त किया और प्रमोशन भी पाता रहा