आग के पास बैठे कौवे को लग रही थी ठंड, फिर शख्स ने अनोखे तरीके से की उसकी मदद

The crow sitting near the fire was feeling cold

वैसे तो ठंड का मौसम सभी को अच्छा लगता है क्योंकि इस मौसम में लोगों को खाने पीने रहने सब की सुविधा अच्छी होती है। वही इसके विपरीत काम में काफी दिक्कत होता है लेकिन कुछ लोगों के लिए ठंड का मौसम भी दिक्कतों से भरा होता है। खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए जहां पर ठंड में बर्फबारी शुरू हो जाती है और पानी भी जमने लगता है।

बर्फबारी वाले जगह पर घूमने फिरने के मन से जाने वालों के लिए काफी खुशी रहती है, लेकिन ठंड का मौसम तो अभी ठंडी ही है कितना भी पसंद हो लेकिन इस मौसम में लोग अक्सर आग जलाकर उसके पास बैठना पसंद करते हैं। शरीर को यह सिर्फ इंसानों पर ही लागू नहीं होता बल्कि पशुओं को भी ठंड लगती है उन्हें भी आग के पास बैठने का मौका मिल जाए तो वह भी पुछे नहीं है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं एक कौवा को ठंड लग रही थी वह आग के पास ही बैठा था लेकिन फिर भी कांप रहा था। जिसके बाद एक शख्स ने उसकी मदद की वीडियो में आप देखेंगे कि कौवा किस तरह कांप रहा है। वहां बैठा एक शख्स उसे देख रहा था, लेकिन उससे देखा नहीं जाता है। वह तुरंत एक छोटी सी चादर उसके शरीर पर लपेट देता है।

हैरान करने की बात तो यह है कि कौवा इसे बड़ी शांत होकर करने देता है क्योंकि आमतौर पर इंसान की आहट सुनते ही कौवे उड़ जाते हैं। लेकिन ठंड इतनी ज्यादा लग रही थी कि कौवे को वहां रुकने पर मजबूर होना पड़ा। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। यह वीडियो ट्विटर पर @buitengebieden नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है- कंबल में ढका जा रहा है य कौवा।

मात्र 14 सेकेंड के इस वीडियो पर अब तक एक लाख से ज्यादा व्यूज आए हैं तो 7000 से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। कमेंट की बात की जाए तो बड़े ही शानदार कमेंट से आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा संभवत यह घायल बचाई गई चिड़िया है। जिसकी देखभाल की जा रही है तो दूसरे यूजर ने लिखा मेरा अनुमान है कि पक्षी उड़ नहीं सकता (क्षतिग्रस्त पंख) और इंसान उसकी देखभाल कर रहा है। जहां तक मैं कौवे के बारे में जानता हूं वे संवेदनशील और बुद्धिमान होते हैं।
क्या आपको भी प्रभावित करता है यह वीडियो कमेंट बॉक्स में लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top