अपने देश में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। यहां एक से बढ़कर एक टैलेंट देखने को आपको मिल जाएंगे। हर राज्य, हर प्रदेश, हर नगर हर गली में आपको टैलेंट तो जरूर मिल जाएगा। बस उसे पहचानने की देरी होती है। कुछ तो ऐसे टैलेंट होते हैं जिन्हें देखने के बाद आप मजबूर हो जाएंगे।
सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियोज वायरल हुआ करते हैं। जिसमें लोग अपने अलग-अलग टैलेंट को दुनिया के सामने रखते हैं। खासकर सिंगिंग और डांसिंग के वीडियो जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ करता है। यूजर्स डासिंग और सिंगिंग के वीडियो को खूब पसंद करते हैं। जिन लोगों में सिंगिंग और डांसिंग का टैलेंट है, उनके लिए सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां कम समय में ज्यादा प्रसिद्धि मिल जाती है।
इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाते नजर आ रहे हैं। यह लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स बहुत ही बेहतरीन तरीके से सैक्सोफोन बजा रहा है और उसके साथ-साथ दूसरे लोग भी एक दूसरा म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजा रहे हैं।
राम लखन फिल्म के हिट गाने “ओ रामजी बड़ा दुख दीना” पर यह सभी इंस्ट्रूमेंट बज रहे हैं। खासकर जो शख्स सैक्सोफोन बजा रहा है वह तो लोगों का मन मोह ले रहा है। उसके बजाने के अंदाज और म्यूजिक लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।
IPS अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने टि्वटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है और कैप्शन में लिखा “अपने देश की माटी में एक से बढ़कर एक टैलेंट जन्मे हैं…. काश! उन कलाकारों को उतनी प्रसिद्धि व प्रशंसा मिले जिसके वह हकदार है”।
अपने देश की माटी ने एक से बढ़कर एक टैलेंट जन्मे हैं…
काश उन सभी कलाकारों को उतनी प्रसिद्धि व प्रशंसा मिले जिसके वे हकदार हैं! pic.twitter.com/3fsVNcFIRV— Dipanshu Kabra (@ipskabra) December 26, 2021
1 मिनट में ही यह वीडियो सैकड़ों लोगों को पसंद आ गया है। इस पर 3000 से अधिक व्यूज केवल एक ही मिनट में मिले तो इस पर कमेंट की भी भरमार है। एक यूजर ने लिखा- सर यह बैंड पार्टी वाले 70000 चार्ज करते हैं 2 घंटे से भी कम टाइम का इसी टैलेंट के लिए, कभी शादी के टाइम में हायर तो करिए ₹1 लाख से कम नहीं बोलते हैं। वहीं दूसरी यूजर ने लिखा- जबलपुर में भी ऐसे ही एक बैंड बाजे का ग्रुप है वह भी गजब बजाते हैं।
वैसे इस बैंड का म्यूजिक आपको पसंद आया हो तो कमेंट बॉक्स में लिखें।