शख्स ने प्यार में गर्लफ्रेंड की मां को दिया, अपनी किडनी दान में, लेकिन ऑपरेशन के बाद लड़की ने किया…

Man gave love to girlfriend's mother

लोग प्यार में इस कदर खो जाते हैं कि उन्हें सही गलत का अंदाजा भी नहीं हो पाता है। एक शख्स पूरी ईमानदारी के साथ प्यार की हदों को पार करता है और एक शख्स झूठ फरेब पर प्यार के झूठे बहाने बनाता है। ऐसी कहानियां हमने अक्सर सुनी है, एक शख्स ऐसा भी है जिसे प्यार में बड़ा धोखा मिला और शायद यह पहला व्यक्ति होगा, जिसे प्यार में इतनी बड़ी सजा मिली हो। मेक्सिको में रहने वाले एक शख्स ने अपनी प्रेमिका की मां को किडनी दान की। लेकिन ऑपरेशन के बाद ही लड़की ने लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया।

प्यार में मिला सबसे बड़ा धोखा

मेक्सिको में पैसे सिर्फ टीचर ऊजिएल मार्टिनेज का दिल टूटने के साथ ही उनकी किडनी भी चली गई। इन्होंने अपनी प्रेमिका के लिए अपने शरीर का एक ही भाग उसकी मां की जान बचाने के लिए दे दिए। लेकिन बाद में लड़की ने उसे ब्रेकअप कर लिया, इस धोखे के बारे में ऊजिएल मार्टिनेज ने खुद सोशल मीडिया पर इसके बाद कमेंट के द्वारा लोग सहानुभूति जता रहे हैं।

प्रेमिका की मां को दान में दिया किडनी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऊजिएल मार्टिनेज पेशे से टीचर है और वह एक लड़की से बेहद प्यार करते थे। टिपटॉक वीडियो में लोगों को लड़की की बेवफाई के बारे में बताया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। वीडियो में ऊजिएल ने बताया कि उन्होंने अपनी एक किडनी प्रेमिका की मां को दान में दिया। इसके बाद लड़की ने जो किया वह चौंकाने वाला था। ऑपरेशन की एक महीने बाद ही लड़की ने उनसे ब्रेकअप कर लिया।

दूसरे लड़के से कर ली शादी

ऊजिएल ने बताया कि उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड ने ब्रेकअप करने के बाद दूसरे लड़के से शादी कर ली है। जिससे वह काफी दुखी हैं। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने उन्हें दुखी ना होने के लिए समझाया है। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, आपको इसके लिए दुखी होने की जरूरत नहीं क्योंकि इस लड़की को नहीं पता कि उसने कितना उदार प्रेमी खो दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top