एकता में शक्ति इस कहावत को सभी जानते हैं और देखा जाए तो यह बात बिल्कुल सही है। अगर हम एकजुट होकर किसी मुसीबत का सामना करते हैं या फिर एक साथ कार्य को करते हैं तो उसमें सफल जरूर हो जाते हैं। एक साथ काम करने में आने वाली समस्याएं भी कमजोर होने लगती हैं और हम उस समस्याओं से आगे बढ़ते हैं। अकेले हम किसी कार्य को करते हैं तो हमें उसमें सफलता पाने के लिए बेहद ज्यादा जद्दोजहद करना पड़ता है और यह इंसानों में ही नहीं जानवरों पर भी लागू होता है।
अपने अक्सर देखा होगा कि खतरनाक जंगली जानवर अपना शिकार भी करते हैं तो झुंड में करते हैं ताकि शिकार भाग ना पाए। सोशल सोशल मीडिया पर भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आप देखेंगे कि कैसे एकता ने विजय हासिल की।
वायरल हो रहा है वीडियो में एक फार्मिंग साइट पर एक बाज मुर्गे को अपना शिकार बनाना चाहता था, लेकिन फार्म में मौजूद अन्य जीव उसकी मदद करने के लिए दौड़ते हैं। जिसकी वजह से उसकी जान बच जाती है और उस बाज को खाली हाथ लौटना पड़ता है। आप देखेंगे फार्म के अंदर अचानक ही एक बाज मुर्गे को पकड़ लिया, लेकिन बाज उसे कहीं ले जा पाता, तभी उसकी मदद करने के लिए दूसरा मुर्गा वहां पहुंचता है।
View this post on Instagram
उसके तुरंत बाद वहां मुर्गे की मदद के लिए एक बकरी भी आ जाती है और बाज को मारकर वहां से भगा देती है। वहां मौजूद जीवों की एकता ही है कि बाज ने मुर्गे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाया। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर wholesome_planet नाम की आईडी से शेयर किया गया है। जिससे 47 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया जाहिर की है।