सेक्सुअल लाइफ में फन लाना पड़ा लड़की पर भारी, बॉयफ्रेंड ने दिया जिंदगी भर का दर्द
प्यार अंधा होता है और यह बिल्कुल सही बात है। कभी कभी प्यार में पड़कर लोग गलत सही का फर्क ही भूल जाते हैं। वह सिर्फ अपने पार्टनर की खुशी ही देखते हैं अपने पार्टनर के खुशी के लिए एक महिला ने ऐसा कर दिया जिसके जीवन भर का दुख मिला। अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली टेलर सिजान नाम की लड़की ने अपने प्रेमी के प्यार में इस कदर पागल थी कि वह उसके लिए कुछ भी करसकती थी।
सेक्सुअल लाइफ में जोड़ा नई लड़की को—-
डेली स्टार के अनुसार अपने बॉयफ्रेंड की खुशी और सेक्सुअल लाइफ में कुछ नया करने के लिए टेलर ने अपने रिश्ते में एक नई लड़की को जोड़ा और यह उसके जीवन की सबसे बड़ी गलती साबित हो गई। उसने कभी नहीं सोचा कि जिसे वह ला रही है, वह उसके लिए सबसे बड़ा खतरा बन जाएगी। रिपोर्ट की मानें तो कुछ समय बाद टेलर का प्रेमी उसे छोड़ कर उस लड़की के साथ चला गया। प्रेमी ने टेलर से ब्रेकअप कर उस लड़की के साथ रिश्ता बनाना शुरू किया।
सोशल मीडिया पर शेयर की आपबीती—-
टेलर ने अपनी आपबीती सोशल मीडिया पर शेयर की और बताया कि प्रेमी के साथ अपनी सेक्स लाइफ को ज्यादा मसालेदार बनाने और अपने पार्टनर की खुशी के लिए, उसने रिश्ते में नई लड़की को जोड़ा। जिसके बाद उसी के फैसले ने उसे सिंगल कर दिया।
प्रेमी के ऑफिस में काम करने वाली लड़की को जोड़ा था रिश्ते—-
चैनल ने बताया कि वह प्रेमी के साथ ढाई साल से रिलेशन में थी। सब कुछ ठीक था लेकिन कुछ समय से दोनों में थोड़ी अनबन चल रही थी। इसलिए अनबन को रोकने के लिए उसने एक नई लड़की को जोड़ा। जिसके लिए एक लड़की को चुना लेकिन उसे क्या पता कि उसका यह फैसला उसी पर भारी पड़ेगा। प्रेमी उसे छोड़कर उस लड़की के साथ रिलेशन बनाने लगेगा।