अफ्रीकन बच्चों ने किया भारतीय गाने पर मजेदार डांस, हसी रोक नहीं पाएंगे

African kids dance on Indian songs

सोशल मीडिया वह साधन जो आपको मनोरंजन देने के साथ ही ऐसे कलाकारों से मिलवा देता है। जिनके विषय में आप सोच भी नहीं सकते हैं। सोशल मीडिया पर आपको डांस वीडियो कम देखने को मिल जाएंगे। जिसमें बच्चों से लेकर बड़े तक के डांस वीडियो देखने को मिलेंगे, लेकिन बच्चों के वीडियो लोग देखने खूब पसंद करते हैं। उनके प्यारे से अंदाज़ और बड़ों की नकल करते हुए बेहतरीन डांस का हुनर सबको पसंद आता है।

सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ बच्चे बेहतरीन डांस करते नजर आ रहे हैं। यह डांस वीडियो अफ्रीकन बच्चों का है। इस डांस वीडियो को देखने के बाद यह तो है पक्का है कि आपका दिन बन जाएगा, क्योंकि इनका डांस मूव देखकर आपके मुंह से वाह जरूर निकलेगा।

दरअसल वीडियो में आप देखेंगे कि कुछ अफ्रीकन बच्चे किसी खुली मैदान में हैं, जहां वह बिना ढोल नगाड़े बिना गाने बाजे की ही अपनी डांस को करके अपना मनोरंजन कर रहे हैं। उन्हीं में से एक सबसे छोटा बच्चा जिसका डांस आप देख कर हैरान हो जाएंगे। वह बच्चा इतना बेहतरीन डांस कर रहा है। जैसे उसने डांस की ट्रेनिंग ली हो, अब उस बच्चे को देखकर यह कह सकते हैं कि आने वाले समय में वह रितिक रोशन का कॉपी होगा।

वीडियो में आप आगे देखेंगे कि तीन बच्चे हैं जो अपने डांस के कमाल को लोगों के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। हर बच्चे डांस के साथ बेहतरीन एक्सप्रेशन और एक्टिंग भी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बैकग्राउंड में म्यूजिक चल रहा है। जिसकी धुन पर इन बच्चों का ग्रुप एक साथ बहुत ही बेहतरीन तरीके से डांस कर रहे हैं।

बच्चों के डांस मूव्स कमाल के हैं। बच्चे डांस करते हुए उसे इंजॉय भी कर रहे हैं। इस डांस वीडियो को यूट्यूब पर kanazi Talent Kids चैनल पर शेयर किया गया है। एक यूजर ने लिखा है अफ्रीकन बच्चों का डांस दुनिया भर में कुल है। तो दूसरे यूजर ने लिखा है हर एक का डांस अनोखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top