सुनील शेट्टी के गाने पर लड़के ने किया जोरदार डांस, वीडियो हुआ वायरल

Boy dances vigorously on Suniel Shetty's song

सोशल मीडिया जहां आपको अगर डांस की एक से बढ़कर एक वीडियो और रील्स देखने को मिल जाएंगे। डांस से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होते हैं। इन्हें देखना लोग खूब पसंद करते हैं। कुछ डांस वीडियो तो इतने कमाल के होते हैं कि आप उसे बेहद ध्यान से और कई बार देखना पसंद करेंगे।

कुछ डांस वीडियो ऐसे होते हैं। जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं और हंसते हंसते पेट में दर्द होने लगता है। ऐसे ही तमाम तरह के वीडियो आप सोशल मीडिया पर देख सकते हैं।
एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक बच्चे को आप डांस करते हुए देखेंगे। उसके बेहतरीन डांस को देखकर काफी अचंभित भी हो जाएंगे।

दरअसल सुनील शेट्टी का गाना यह जो तेरी पायलों की छनछन है बज रहा है और वह लड़का इतना बेहतरीन डांस कर रहा है कि आप उसके वीडियो को कई बार देखना पसंद करेंगे। आप देखेंगे कि गांव का माहौल दिख रहा है और वह लड़का अकेले डांस कर रहा है। उसके पीछे एक आदमी और एक औरत बैठी हुई है और वह लग रहा है जैसे सड़क पर ही है। गाने के साथ बच्चे ने बेहतरीन डांस किया है और उसके एक्सप्रेशन इतनी कमाल के हैं कि आप उसे प्रभावित हो जाएंगे।

बच्चे को देखकर तो यही लग रहा है कि उसने केवल गानों को सुनकर खुद से ही डांस प्रैक्टिस कर डाली है। ऐसे में अगर इस बच्चे को डांस की ट्रेनिंग दी जाए तो वह काफी बेहतरीन डांसर बन सकता है। उसके एक्सप्रेशन कमाल के हैं। बच्चे के इस डांस वीडियो को यूट्यूब चैनल Abdul khalil पर शेयर किया गया है। जिसे सोशल मीडिया पर यूजर खूब पसंद कर रहे हैं। इस पर कमेंट भी खूब आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है काफी कमाल का डांस कर रहा है यह बच्चा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top