लड़के ने किया लड़की को इंप्रेस करने के लिए स्टंट, मगर फिर ऐसा हुआ कि बन गया हंसी का पात्र

boy did stunt to impress girl

इंटरनेट पर आपको कुछ लाइव वीडियो देखने को मिल जाते हैं। सोशल मीडिया की दुनिया में लोग तो फेमस होने के लिए कुछ ऐसा भी करते हैं, जिससे वह कम समय में ही मशहूर हो जाते हैं। इनमें कुछ लोग डांस एक्टिंग, गाने ऐसी चीजों का सहारा लेते हैं, तो कुछ लोग कुछ ज्यादा ही जोखीम उठाने को तैयार हो जाते हैं।

दिल को दहलाने वाला एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप देखेंगे कि एक लड़का अपनी बाइक पर पीछे एक लड़की को बैठाए हुए खतरनाक स्पीड से बाइक चलाता हुआ नजर आ रहा है। वह सड़क पर स्टैंड करने के लिए आगे कुछ ऐसा करता है, जिससे वह हंसी का पात्र तो बनता ही है।‌लेकिन इससे जान जाने और शारीरिक नुकसान होने होने का खतरा रहता है।

इस समय दुनिया में स्टंट करने का प्रचलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है और इसमें युवाओं का इंट्रेस्ट तो काफी ज्यादा है। स्टंट करना कोई बच्चों का खेल नहीं होता है। इसमें सालों की मेहनत और प्रैक्टिस की जरूरत होती है। तब कहीं जाकर स्टंट परफेक्ट हो पाता है और अगर उसमें कोई छोटी चुक भी हो जाती है तो वह स्टंट फेल होने के साथ ही आपके लिए खतरनाक भी साबित हो जाता है। इस वीडियो को भी देखिए जहां एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने की कोशिश करता है।‌ तभी उसका स्टैंड फेल हो जाता है और सीधे मुंह जमीन पर आकर गिरता है।

वीडियो में आप देखेंगे कि एक लड़का और लड़की खाली रोड पर बाइक से जा रहे होते हैं कि अचानक लड़का भी बाइक की स्पीड को तेज कर देता है।‌कुछ ही पल बाद वह बाइक के आगे ब्रेक लगा देता है जिससे बाइक का पिछला पहिया हवा में उड़ जाता है और इससे झटका खाते ही दोनों जमीन पर जा करते हैं।

उन्हें तो बहुत चोट जरूर आई होगी।‌ इस पर यूजर भी अपनी खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर Punjabi_industry_नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। जिसे सैकड़ों लोगों ने लाइक भी किया है। इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट देने से भी नहीं चूक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है बेचारी को चोट लगी होगी। कुछ लोगों ने तो हंसने की मूर्ति भी पोस्ट की है और इस पर कुछ यूजर ने रिएक्शन देते हुए लिखा जो लोग स्मार्ट बनते हैं उनके साथ ऐसा ही होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top