पशु पक्षी इंसानों के अच्छे दोस्त होते हैं। इंसान इंसानों से जहां ईमानदारी नहीं दिखा पाता है, वही पशु पक्षी अपने मालिक से पूरी ईमानदारी दिखाते हैं और उनसे वफादारी करने में कभी पीछे नहीं होते हैं। कुछ लोग पशुपति पालते हैं और उन्हें प्यार भी करते हैं और इनके पीछे वह अपने महीने के खर्च को भी मेंटेन करते हैं
कुछ लोग तो एनिमल लवर्स इतने ज्यादा ही होते हैं कि वह अपने ऐसे दोस्तों का जन्म दिन तक मना लेते हैं। जिसे देख दुनिया में लोग हैरान भी हो जाते हैं। कुछ ही दिनों पहले एक वीडियो सामने आया है, जहां एक मुर्गी का बर्थडे बड़ी शान से मना हुआ दिखाया गया है।
वायरल हो गई वीडियो में आप देखेंगे कि एक परिवार में मुर्गे के बर्थडे का सेलिब्रेशन किया है। जिसमें परिवार के सदस्य ने उसे गोद में बैठा कर उसका जन्मदिन मनाया। उसका जन्मदिन मनाने के लिए परिवार के सभी लोग इकट्ठा हुए हैं। इस अनोखे बर्थडे के लिए एक्साइटिड भी लोग नजर आ रहे हैं। सबसे पहले केक के ऊपर कैंडल जलाते और फिर वहां मौजूद लोग मुर्गे के पंजे में चाकू फंसा कर उससे केक कटवाते हैं। इतना ही नहीं, बल्कि उसके लिए हैप्पी बर्थडे कह कर विश भी बोलते हैं।
57 सेकंड के इस वीडियो को लोग खूब लाइक कर रहे हैं, साथ ही इससे अपना ढेर सारा प्यार भी दे रहे हैं। इस वीडियो को 12 घंटे पहले शेयर किया गया। जिसमें 4000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। कमेंट सेक्शन में तो लोगों ने मुर्गे को जन्मदिन की बधाई भी दी है।
View this post on Instagram
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, मैंने पहले किसी मुर्गे को केक काटते हुए नहीं देखा, तो दूसरे यूजर ने लिखा इस वीडियो ने वाकई मेरा दिल बना दिया। ऐसे ही एक अन्य का कहना है कि मुर्गे को मारने से पहले खूब खिलाया पिलाया जाता है। ऐसे ही मजेदार कमेंट दिए गए है
आपको कैसा लगा यह नया बर्थडे कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं।