उज्जैन की सड़कों पर घूमता दिखा, करोड़ों का सांप

crores of snakes

सांप का नाम सुनते ही अच्छे अच्छों की हालत खराब होती है। सांप से सभी बच कर रहना चाहते हैं। कभी-कभी सांप अगर किसी को काट ले तो उसका बचना मुश्किल हो जाता है, इसीलिए लोग सांपों से दूरी बनाकर रहते हैं। लेकिन ऐसी बहुत सी जगह है, जहां सांपों की तस्करी होती है। कुछ सांप तो करोड़ों में बिकते हैं। एक ऐसा ही करोड़ों में बिकने वाला सांप उज्जैन की सड़क पर दिखाई दिया।

यह मामला उज्जैन शहर के माधोपुर रेलवे कॉलोनी का है। जहां कुछ लोगों ने दो मुहां सांप सड़क पर जाते हुए देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और सांप को पकड़कर वन विभाग को सौंपा।

पुलिस के अनुसार दो मुंहे सांप के अंतरराष्ट्रीय मार्केट में वैल्यू एक करोड़ बताई गई है। इन सांपों का इस्तेमाल तंत्र क्रियाओं और मर्दाना शक्ति की दवा बनाने में किया जाता है। इन्हीं वजहों से इन सांपों की तस्करी की जाती है। पुलिस ने बताया कि कई बार पुलिस ने इस आंखों की तस्करी करने वाले लोगों को पकड़ा है।

पुलिस ने बताया कि इन सांपों को कई जगह चकलोन कहा जाता है और कई जगहों पर सेंड बोआ भी कहा जाता है। इस दुर्लभ प्रजाति वाली दो मुहरें सांप की कीमत की वजह से इसकी तस्करी होती है।
इस ख़बर के आते ही लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी देनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने इस पर लिखा एक करोड़ के चक्कर में खाने-पीने के लाले ना पड़ जाए। प्रकृति ने हर वस्तु को एक अहम स्थान दिया है। ऐसे में सांपों की तस्करी आने वाले समय में हमारे लिए भी मुसीबत बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top