सोशल मीडिया पर स्टंट के वीडियो काफी वायरल हुआ करते हैं। युवाओं में अब स्टैंड का क्रेज भी काफी छाया रहता है। वह अक्सर साइकिल या बाइक पर स्टंट करते नजर आ जाते हैं। कुछ स्टंट तो इतनी खतरनाक होते हैं कि जिसे देखकर आश्चर्य होता है, हालांकि कई बार यह स्टंट गलत हो जाते हैं। जिससे स्टंट करने वाले को नुकसान तो उठाना पड़ता है।
एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का साइकिल के साथ बीच सड़क पर स्टंट करता दिखाई देगा। स्टंट करने के चक्कर में वह भी सड़क पर गिर भी जाता है और ऐसे में अगर पीछे से कोई गाड़ी आती, तो लड़के की जान भी जा सकती थी।
वीडियो में आप देखेंगे कि एक लड़का बीच सड़क पर टशन में साइकिल चला रहा है। उस लड़के के आगे एक छोटा लड़का भी साइकिल चलाते हुए नजर आ रहा है, तभी पीछे चल रहे लड़के पर स्टंट करने का दिमाग में आता है। वह आगे वाले बच्चे के बिल्कुल नजदीक साइकिल ले जाकर अचानक से टर्न मारने की कोशिश करता है।
वह लड़का काफी स्पीड में अपनी साइकिल को ले जाता है और आगे बच्चे की साइकिल के बगल से कट मारने की कोशिश करता है तभी उसका बैलेंस भी पड़ता है और वह बीच सड़क में ही गिर जाता है। यह वीडियो यूट्यूब पर creative mind नाम की आईडी पर शेयर किया गया है। जिससे 90 मिलीयन व्यूज मिल चुके हैं और 28 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है। यही नहीं लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर करते हुए, लड़के को इस तरह की हरकत न करने की सलाह भी दी है। इस तरह के स्टंट खतरनाक साबित हो सकते हैं।