2022 में चीटियों की वजह से पड़ेगा अकाल, एलियंस का भी होगा अटैक, बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

In 2022 there will be famine due to ants

साल 2020 की तरह 2021 भी काफी संघर्षपूर्ण है और संपूर्ण विश्व को कोरोना की वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लेकिन अब 2021 में खत्म होने वाला है और एक नए वर्ष की शुरुआत होने वाली है। जिससे सभी में यह भावना जग रही है कि वर्ष 2022 में सभी के लिए काफी अच्छा होगा।

लेकिन इन्हीं सभी बातों के बीच बुल्गारिया के संत रह चुके बाबा वेंगा की एक भविष्यवाणी निकल कर सामने आई है। जिन्होंने यह बताया कि 2022 में एलियंस का हमला नए घातक वायरस वह प्राकृतिक आपदा आने वाली है। बाबा वेंगा जो कि बुल्गारिया के रहने वाले हैं।उन्होंने इससे पहले 9/11 के आतंकी हमले और प्रेक्षित समेत कई सारे घटनाओं के लिए भविष्यवाणियां की थी, जो कि सच साबित हो चुकी हैं।
इसी वजह से इनके इस भविष्यवाणी को भी कई लोग सच मान रहे हैं। हालांकि इनका निधन 1996 में ही हो चुका है लेकिन लोगों का कहना है कि यह भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में अपने अनुयायियों को पहले ही बता चुके हैं और वह समय-समय पर इन सभी बातों को दुनिया के सामने रखते हैं।

बाढ़ का खतरा

उन्होंने बताया कि एशियाई देशों समेत ऑस्ट्रेलिया में भी बाढ़ आने का खतरा काफी ज्यादा है। इसके अलावा कई सारे नदीवर तालाब के सूखने की भी आशंका जताई है और साथ ही में वर्ष 2022 में ग्लोबल वार्मिंग के ज्यादा बढ़ने के कारण से भारत में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। जहां के तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक भी जा सकता है।

संपूर्ण विश्व का तापमान काफी ज्यादा बढ़ सकता है। जिसे टिड्डियों की आबादी बढ़ जाएगी और जो फसल को नुकसान पहुंचाएंगे, उन्होंने यह भी बताया है कि कोरोनावायरस का आतंक तो धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा लेकिन 2022 में एक नए वायरस आएगा।

उन्होंने 2022 में एलियंस के ओउमुआमुआ नामक ग्रह से पृथ्वी पर आने की आशंका भी जताई है, जो कि हम इंसानों से काफी ज्यादा विकसित होंगे और जीवन की तलाश में यहां पर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top