राक्षसों का संहार करते हुए, सुपर हीरो के अवतार में महेंद्र सिंह धोनी का टीजर हुआ वायरल

killing the demons

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट प्रेमियों की पहली पसंद बने हुए हैं। उनके खेलने के अंदाज़ के दीवाने भारत से लेकर पूरी दुनिया में हैं। वह भारत में ही नहीं पसंद किए जाते विदेशी खिलाड़ी भी उनके स्टाइल के फैन हैं।‌ क्रिकेट के बाद महेश सिंह धोनी अब डिजिटल प्लेटफॉर्म के मैदान पर भी अपनी नई पारी खेलने की तैयारी में नजर आ रहे हैं।

धोनी अब एक ग्राफिक नोवेल्स पर आधारित वेब सीरीज में राक्षसों का खात्मा करते हुए नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर अपने नए वेब सीरीज “अथर्व: द ओरिजिन” के फर्स्ट लुक तहलका मचा दिया है। टीजर में धोनी के सुपर हीरो अवतार में फैंस उन्हें देखकर काफी एक्साइटेड हैं। इसे थमिलमनी ने लिखा है, आदि कलराज और अशोक मनोज इसके प्रोड्यूसर हैं।

इस ग्राफिक नॉवेल का ऐलान 2020 में किया गया था। धोनी की पत्नी साक्षी ने ही इसके विषय में बताया था। फर्स्ट लुक में धोनी एक जंग के मैदान में एनीमेटेड अवतार में नजर आ रहे हैं, जो दानवों का संहार करते हुए दिख रहे हैं। फैन भी टीचर देखकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं, उन्हें धोनी के रूप में अपनी ओर आकर्षित किया है और लोग धोनी के इस लूक को महादेव से तुलना भी कर रहे हैं।

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी #Atharva The Origin से फैंस की प्रतिक्रिया आ रही हैं।‌ टीचर में सभी अपने फेवरेट क्रिकेटर रह चुके धोनी को देखकर काफी खुश हैं। ट्विटर पर भी ह हैशटैग #Atharva The Origin के साथ जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा- नए युग के ग्राफिक उपन्यास में #थला @msdhoni देखने के लिए रोमांचक। टीम को उनके शानदार प्रयास के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं.. यह मंच के लिए नया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top