जंगली जानवरों से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होता है। ऐसे में अगर शिकारी अपना शिकार करता हुआ दिख जाए तो वह वीडियो देखने में बेहद ही रोमांचक होता है। ऐसे वीडियो काफी तेजी से वायरल होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक हाथी को मारने के लिए शेरनी ने उस पर हमला किया लेकिन….
शेरनी ने हाथी पर हमला किया
वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे एक शेरनी हाथी का शिकार करने की कोशिश करती नजर आ रही है। इस वीडियो को वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर पर द्वारा बेहद ही धैर्य के साथ रिकॉर्ड किया गया था और एक यूजर द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया। वीडियो क्लिप में एक वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर को अपनी जीप के पास हाथी और शेरनी के बीच की लड़ाई को रिकॉर्ड करते हुए भी देखा जा सकता है।
जैसे वीडियो शुरू होता है देखेंगे हाथी के ऊपर शेरनी हमला करती है और उसके ऊपर जाकर बैठ कर उसके कान चबाने की कोशिश करने लगती है, तभी हाथी शेरनी को अपने ऊपर से हटाने में सफल हो जाता है, लेकिन वह बगल से हमला कर देती है। शेरनी हाथी का कान काटने की कोशिश करती है, लेकिन हाथी भी पलटवार करता है और अपने सूंड शेरनी को मारने लगता है।
— Life and nature (@afaf66551) June 24, 2021
तभी आप देखेंगे कि हाथी शेरनी पर हावी होने लगता है और शेरनी वहां से भाग जाती है। हाथी भी कम कहां था, उसे पीछे पीछे दौड़ा लेता है। इस वीडियो को ट्विटर पर @afaf66551 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कभी-कभी शिकार को इतना भी कमजोर नहीं समझना चाहिए। वीडियो देखने के बाद आप का क्या करना है, कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।