समय के साथ लोगों का रहन सहन और विचार भी बदलता है। एक समय था जब लड़कियों को घर से बाहर तक निकलने नहीं दिया जाता था और एक आज का समय है लड़कियां महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके हर काम में हाथ बढ़ाते हैं। यहां तक कि कभी-कभी तो वह पुरुषों को पीछे छोड़ आगे निकल जाती है। ऐसे कई काम है जो वह अपने सहयोग और योगदान से उसे सफलता की शिखर तक पहुंचा देती हैं। आजकल की महिलाएं लड़कियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है फिर सोशल मीडिया भी इससे दूर कैसे रहता। इन्हीं से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो लड़कियां और महिलाएं अपने हुनर का कमाल दिखाती है। वह लड़कियां कभी कभी कुछ ऐसा भूल कर जाती है। जिसकी वजह से वह हंसी का पात्र बन जाती हैं। वायरल हो रहे हैं वीडियो में भी आप कुछ ऐसा ही देखेंगे जो अलग-अलग क्लिप को जोड़कर बनाया गया है लेकिन हां मजेदार इतना है कि आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाए।
वीडियो में आप देखेंगे अलग-अलग लड़कियों को अलग-अलग महिलाओं को कुछ फोर व्हीलर चला रही है तो कुछ को स्कूटी चलाते हुए दिखाई दी। वीडियो की शुरुआत एक लड़की स्कूटी चलाना शुरु करती है जैसे ही वह सड़क पर आगे बढ़ती है वैसे ही वह सड़क पर से होते हुए झाड़ी में जाकर घुस जाती है। ऐसे ही अगली क्लिप में आप एक लड़की को स्कूटी स्टार्ट करते दिखेंगे जो बेहद ही आराम से चला रही होती है न जाने अचानक क्या होता है कि स्कूटी से उतरती है और दौड़ने लगती है। ऐसे ही फोर व्हीलर गाड़ी में बैठते ही स्टार्ट करना और फिर एक गाड़ी से दूसरे गाड़ी को टक्कर मारते हुए निकालने की कोशिश लोगों को खूब हंसा दे रहा है।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से देखा गया है। जिसमें लड़कियों का जबरदस्त कमाल और स्कूटी चलाने का अंदाज देखा गया। हालांकि बहुत सारी लड़कियां और महिलाएं इन सब कामों में बेहद ही माहिर होती है। कुछ महिलाएं तो ट्रक जैसे हैवी गाड़ी को भी चला लेती है लेकिन कभी-कभी छोटी सी ही भूल की वजह से यह हंसी का पात्र बन जाती है और इस वीडियो में भी ऐसा ही हुआ है। जिसे यूट्यूब अकाउंट @ majendar Gyan 2.0 पर शेयर किया गया है।वीडियो को 12M लोगों ने देखा है और 264k के लोगों ने लाइक किया है।