सांप से जुड़े वीडियोज इंटरनेट पर खूब वायरल होता है। वैसे तो सांप से सामने से सभी डरते हैं, लेकिन हां कुछ ऐसे लोग भी हैं जो सांपों के विषय में जाने के लिए उत्साहित होते हैं। ऐसे में उनके लिए सोशल मीडिया का यह वीडियो काफी रोमांचक साबित होता है। सांप को सामने से देखते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे भी दिख जाते हैं, जिसे देखने के बाद दिल दर्द तो जरूर जाता है सांप से ही जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों को वायरल हो रहा है। एक लड़की के हाथ को सांप ने दबोच लिया है। सांप के जबड़े को देखकर आपके रोंगटे जरूर खड़े हो जाएंगे।
सांप के साथ खिलवाड़ करती दिखी लड़की
वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक लड़की खतरनाक सांप के साथ खिलवाड़ करती नजर आ रही है। वह सां के साथ मस्ती करने की गलती करती है और यह गलती उस पर भारी पड़ जाती है। जिससे वह अपने आप को ही नुकसान पहुंचा लेती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी खूब दे रहे हैं।
दरअसल वीडियो में आप देखेंगे कि एक सांप शीशे के केबिन में आराम से बैठा हुआ था। तभी एक लड़की सांप के पास पहुंच जाती है और अपने दाएं हाथ से सांप के साथ खिलवाड़ करने लगती हैं। सांप को लड़की का इस तरह से उसके साथ खिलवाड़ करना बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है और वह लड़की के हाथ को बड़ी तेज रफ्तार से अपने जबड़े को खोलकर दबोच लेता है।
View this post on Instagram
यह नजारा देखकर सोशल मीडिया के यूजर्स के रोंगटे खड़े हो गए हैं। यह नजारा बेहद ही डरावना था। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को snake_ world नाम की आईडी से शेयर किया गया है। जिस पर यूजर भी अपनी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं और ऐसा नहीं करने की सलाह भी दे रहे हैं।